फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Murder Case: Sister said, he used to say, marry Reena, otherwise I will divorce you.

Murder Case : बहन बोली-कहता था रीना से कराओ शादी, वरना दे दूंगा तलाक

Sun, 03 Dec 2023 02:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 03 Dec 2023 02:13 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक, मीना ने बताया कि शादी के बाद से ही छोटी बहन पर पति बुरी नजर रखता था। धीरे-धीरे उसने उसे अपनी बातों में फंसा लिया। कई बार उसने और घरवालों ने उसे मर्यादा का वास्ता देकर समझाया, लेकिन वह कुछ सुनने को तैयार नहीं था। आए दिन उसे पीटता था।

विज्ञापन
Murder Case: Sister said, he used to say, marry Reena, otherwise I will divorce you.
रीना। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रीना के शव से लिपटकर बिलखते हुए बहन मीना ने पति की दरिंदगी की दास्तां बयां की। पुलिस को बताया कि पति ताराचंद्र छोटी बहन रीना से शादी कराने का दबाव बनाता था। इन्कार करने पर दरिंदों की तरह पीटता था। कहता था कि शादी नहीं कराई तो तलाक दे दूंगा। सात माह से उसे व दो बेटियों को मायके में छोड़ रखा था।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मीना ने बताया कि शादी के बाद से ही छोटी बहन पर पति बुरी नजर रखता था। धीरे-धीरे उसने उसे अपनी बातों में फंसा लिया। कई बार उसने और घरवालों ने उसे मर्यादा का वास्ता देकर समझाया, लेकिन वह कुछ सुनने को तैयार नहीं था। आए दिन उसे पीटता था।
विज्ञापन


कहता था परिवारवालाें को राजी करके उसकी शादी रीना से कराओ। यह भी कहता था कि वह दोनों बहनों को एक साथ रखेगा। विरोध करने पर पिटाई करता था। घरवालों ने सख्ती दिखाई तो उसे दो बेटियों समेत सात महीने पहले मायके में छोड़ दिया और फिर अपने साथ नहीं ले गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी की बात पता चलते ही चला आया सूरत से

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आराेपी सूरत में रहकर प्राइवेट काम करता था। एक महीने पहले उसे रीना की शादी तय होने की बात पता चली, जिसके बाद से वह बौखला गया। इसके बाद वह काम छोड़कर वापस चला आया। पिछले चार दिनों से वह बगल के गांव रमईपुर में अपने रिश्तेदारी में रह रहा था। दिन में वह ससुराल भी आता था। मृतका के तीन भाई व एक बहन है। मां की तकरीबन सात साल पहले मौत हो चुकी है।

ग्रामीणों के समझाने पर पिता ने दी तहरीर

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मृतका का पिता रामचंद्र पहले बिना किसी करवाई के उसका अंतिम संस्कार करना चाहता था। हालांकि, ग्रामीणों के समझाने पर वह राजी हुआ और इसके पुलिस को तहरीर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed