फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Murder Case: Boyfriend had called the girl student on the pretext, then took out a knife and slit her throat

Murder Case : ब्वॉयफ्रेंड ने बहाने से छात्रा को बुलाया था, फिर चाकू निकालकर रेत दिया गला

Mon, 27 Dec 2021 09:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 27 Dec 2021 09:49 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि शिवकुमार झूंसी के रहिमाबाद और उसका जीजा दीपचंद उतरांव का रहने वाला है। शिवकुमार ने बताया कि उसका तीन साल से नम्रता से संबंध था। नम्रता की बुआ की शादी उसके गांव में हुई थी और वहां आने-जाने के दौरान ही उसकी उससे मुलाकात हुई।

विज्ञापन
Murder Case: Boyfriend had called the girl student on the pretext, then took out a knife and slit her throat
arrest - फोटो : istock

विस्तार

हंडिया में नम्रता यादव (19) की बेरहमी से हत्या के आरोपी प्रेमी शिवकुमार पाल व उसका जीजा दीपचंद पाल सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिए गए। पूछताछ में आरोपी प्रेमी ने बताया कि नम्रता उस पर लगातार शादी करने का दबाव डाल रही थी। ऐसे में उसने बहाने से बाग में बुलाया और फिर बातें करते-करते अचानक चाकू निकालकर उसका गला रेत दिया। इसके बाद शव वहीं फेंककर अपने जीजा के साथ भाग निकला।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि शिवकुमार झूंसी के रहिमाबाद और उसका जीजा दीपचंद उतरांव का रहने वाला है। शिवकुमार ने बताया कि उसका तीन साल से नम्रता से संबंध था। नम्रता की बुआ की शादी उसके गांव में हुई थी और वहां आने-जाने के दौरान ही उसकी उससे मुलाकात हुई। जिसके बाद दोनों करीब आ गए। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बताया कि  नम्रता दूसरी जाति की थी, ऐसे में वह उससे शादी नहीं करना चाहता था। लेकिन वह लगातार इसके लिए दबाव बना रही थी और ऐसा न करने पर पुलिस में शिकायत की धमकी भी दे रही थी।

विज्ञापन

शादी का दबाव बनाने पर उठाया खौफनाक कदम
इसी से परेशान होकर उसने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची। घटना वाली रात वह अपने जीजा के साथ बाइक से पहुंचा और नम्रता को बुलाया। उसके आने पर वह उसे बात करने के बहाने बाग में ले गया और इसी दौरान अचानक चाकू निकालकर उसका गला रेत दिया। एसपी गंगापार अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि आरोपियों ने हत्या में प्रयुक्त चाकू बैरगिया नाले के पास रोड के किनारे फेंक दिया था। जिसे उनकी निशानदेही पर बरामद कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed