फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mumbai flight coming to Prayagraj was diverted to Varanasi, passengers got angry at the airport

Prayagraj : मुंबई से प्रयागराज आ रही फ्लाइट भेज दी गई वाराणसी, एयरपोर्ट पर भड़के यात्री

Mon, 08 Dec 2025 01:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 08 Dec 2025 01:22 PM IST
सार

विमानों का संचालन रविवार को कुछ सही हुआ लेकिन अकासा एयर की मुंबई उड़ान यात्रियों के लिए सिरदर्द साबित हुई। मुंबई से उड़ा यह विमान रविवार को प्रयागराज आ रहा था लेकिन आसमान का एक चक्कर काटने के बाद यह यहां उतरा नहीं और वाराणसी के लिए डायवर्ट हो गया।

विज्ञापन
Mumbai flight coming to Prayagraj was diverted to Varanasi, passengers got angry at the airport
प्रयागराज एयरपोर्ट पर फ्लाइंट का इंतजार करते यात्री। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विमानों का संचालन रविवार को कुछ सही हुआ लेकिन अकासा एयर की मुंबई उड़ान यात्रियों के लिए सिरदर्द साबित हुई। मुंबई से उड़ा यह विमान रविवार को प्रयागराज आ रहा था लेकिन आसमान का एक चक्कर काटने के बाद यह यहां उतरा नहीं और वाराणसी के लिए डायवर्ट हो गया। इस बीच एयरपोर्ट पर इस विमान से मुंबई जाने वाले यात्रियों का चेक इन आदि हो गया। विमान नहीं आया तो यात्री भड़क गए। इस दौरान खूब शोर-शराबा हुआ। बाद में बताया गया कि विमान वापस आ रहा है। इसके बाद ही यात्री शांत हुए।

विज्ञापन


मुंबई से अकासा एयर की फ्लाइट संख्या क्यूपी 1546 ने दोपहर एक बजे की जगह 1:40 बजे प्रयागराज के लिए उड़ान भरी। यहां 3:55 बजे यह विमान आना था। बाद में यही विमान 30 मिनट बाद वापस मुंबई जाना था। इस वजह से एयरपोर्ट पर इस विमान के यात्रियों का चेक इन और सुरक्षा जांच पूरी कर ली गई।
विज्ञापन


इस बीच यह विमान प्रयागराज तो आया लेकिन यहां उतरा नहीं। बाद में पता चला कि विमान वाराणसी के लिए डायवर्ट हो गया है। मौसम साफ होने के बावजूद विमान वाराणसी क्यों डायवर्ट किया गया यह बात यात्रियों को अटपटी लगी। विमानन कंपनी के प्रतिनिधियों से इस बारे में पूछा गया तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इससे यात्री भड़क गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर अकासा एयर का विमान वाराणसी में लैंड भी हो गया।

तकरीबन घंटे भर बाद यात्रियों को बताया गया कि विमान वाराणसी से प्रयागराज आ रहा है। इसके बाद यात्री शांत हुए। प्रयागराज में यह विमान शाम छह बजे के बाद पहुंचा और शाम 6:50 बजे यहां से रवाना हुआ। बताया जा रहा है कि वायुसेना के एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी ) ने अकासा एयर के विमान को उतरने की अनुमति नहीं दी थी। इसी वजह से विमान वाराणसी के लिए डायवर्ट हुआ।

वायुसेना से जुड़ा मामला होने की वजह से एयरपोर्ट प्रशासन अभी इस बारे में कुछ भी कहने से बच रहा है। वहीं, दूसरी ओर राहत भरी बात यह रही कि रविवार को कोई विमान निरस्त नहीं हुआ। हालांकि इंडिगो की मुंबई उड़ान दोपहर एक बजे की जगह दो बजे यहां लैंड हुई। बाद में यह विमान दोपहर 2:50 बजे मुंबई के लिए रवाना हुआ, जबकि इसकी रवानगी का समय दोपहर 1:30 बजे है।

इसके अलावा इंडिगो की दिल्ली, भुवनेश्वर, बंगलूरू उड़ान की आवाजाही समय से हुई। इस दौरान एयरपोर्ट पर दिनभर में पांच विमानों से 866 यात्रियों का आगमन और इतने ही विमानों से 663 की रवानगी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed