फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   MPMLA Court: In the case of former minister Rakeshdhar, the discriminant presented the papers after appearing before the court.

एमपीएमएलए कोर्ट : पूर्व मंत्री राकेशधर के मामले में कोर्ट के समक्ष पेश होकर विवेचक ने प्रस्तुत की पत्रावलियां

Thu, 24 Feb 2022 10:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 24 Feb 2022 10:54 PM IST
सार

विशेष कोर्ट ने पिछली सुनवाई में कहा था कि केस डायरी जो विवेचक ने लिखी है। उसमें गवाह के द्वारा दिए गए कागजातों को एकत्र कर विवेचना में शामिल कर पेश किए जाने का अंकन किया गया है। मगर यह पत्रावली पर उपलब्ध कागजातों में शामिल नहीं है।

विज्ञापन
MPMLA Court: In the case of former minister Rakeshdhar, the discriminant presented the papers after appearing before the court.
Prayagraj News : पूर्व मंत्री राकेशधर त्रिपाठी। फाइल फोटो - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

उत्तर प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री राकेश धर त्रिपाठी के खिलाफ एमपीएमएलए कोर्ट में विचाराधीन आय से अधिक संपत्ति के मामले में विवेचक भारत रत्न वार्ष्णेय बृहस्पतिवार को पेश हुआ और उसने मामले से जुड़ी पत्रावलियों को प्रस्तुत करते हुए अपना स्पष्टीकरण दिया। कोर्ट ने विवेचक से गवाह द्वारा प्रस्तुत किए गए पत्रावलियों पर भी जानकारी ली और इसके बाद गवाही के लिए तिथि तय कर दी। 

विज्ञापन




विशेष कोर्ट ने पिछली सुनवाई में कहा था कि केस डायरी जो विवेचक ने लिखी है। उसमें गवाह के द्वारा दिए गए कागजातों को एकत्र कर विवेचना में शामिल कर पेश किए जाने का अंकन किया गया है। मगर यह पत्रावली पर उपलब्ध कागजातों में शामिल नहीं है।
विज्ञापन





ऐसी स्थिति में इसका स्पष्टीकरण देने के लिए विवेचक को तलब किया जाना आवश्यक है। अदालत ने विवेचक भारत रत्न वार्ष्णेय को आदेश दिया था कि न्यायालय के समक्ष उपस्थित होकर इस संबंध में अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। कोर्ट ने विवेचक का स्पष्टीकरण जानने के बाद मामले की सुनवाई के लिए 28 मार्च की तिथि नियत कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed