फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   MP Rita Bahuguna Joshi went to Neeraj's house and congratulated him on getting the ticket.

प्रयागराज : नीरज के घर जाकर सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने दी टिकट मिलने की बधाई, कहा- पार्टी के निर्णय का स्वागत

Thu, 11 Apr 2024 11:53 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 11 Apr 2024 11:53 AM IST
सार

सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि नीरज त्रिपाठी की विरासत बहुत ही समृद्ध है। उनके पिता कुशल नेता थे। मुझे विश्वास है कि नीरज अपने पिता की विरासत को कुशलता के साथ आगे बढ़ाएंगे।

विज्ञापन
MP Rita Bahuguna Joshi went to Neeraj's house and congratulated him on getting the ticket.
इलाहाबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी को बधाई देने पहुंचीं सांसद रीता जोशी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नीरज त्रिपाठी दोपहर में एक बजे के आसपास खाना खाने जा ही रहे थे कि टीवी पर ब्रेकिंग न्यूज आई कि इलाहाबाद संसदीय सीट से उन्हें भाजपा ने उम्मीदवार बना दिया है। यह देखते ही नीरज और उनकी पत्नी कविता यादव त्रिपाठी अपनी कुर्सी छोड़ वहीं खड़े हो गए। कविता ने खुशी के मारे नीरज को अपने गले लगा लिया। तब तक यह जानकारी मिलते ही पार्टी के तमाम नेता सिविल लाइंस में नीरज को बधाई देने के लिए पहुंचने लगे। इस दौरान नीरज ने अपने पिता स्वर्गीय केशरी नाथ त्रिपाठी की फोटो पर तिलक लगाकर उनसे जीत का आर्शीवाद मांगा।

विज्ञापन


थोड़ी देर में उनकी बेटी शिवांगी त्रिपाठी भी यह खबर सुनकर हाईकोर्ट से अपने घर पहुंच गईं। वहां शिवांगी खुशी के मारे अपने पापा नीरज से चिपक गईं। इस दौरान नीरज ने पार्टी नेताओं से कहा कि भाजपा के सभी नेताओं एवं पदाधिकारियों के साथ बैठकर चुनाव प्रचार की रणनीति एक दो दिन में बनाएंगे। आवास पर संवाददाताओं से हुई बातचीत में कहा कि प्रयागराज डबल इंजन की सरकार ने काफी काम किया है।
विज्ञापन


कहा कि नैनी की औद्योगिक इकाइयों को संजीवनी देना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। देर शाम नीरज को बधाई देने के लिए सांसद रीता बहुगुणा भी पहुंचीं। उन्होंने कहा कि नीरज त्रिपाठी की विरासत बहुत ही समृद्ध है। उनके पिता कुशल नेता थे। मुझे विश्वास है कि नीरज अपने पिता की विरासत को कुशलता के साथ आगे बढ़ाएंगे। वहीं दूसरी ओर प्रवीण पटेल को भी टिकट मिलने की जिम्मेदारी टीवी चैनल से ही मिली। उन्हें भी बधाई देने के लिए पार्टी के तमाम नेता पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज में महिलाओं से छिन गए चारों महत्वपूर्ण पद

कुछ समय पूर्व प्रयागराज देश का एकमात्र ऐसा शहर था जहां मेयर, जिला पंचायत अध्यक्ष का पद महिलाओं के पास था। इतना ही नहीं यहां कि दोनों सांसद भी महिला ही हैं, लेकिन चार जून 2024 तक ही। ऐसा इसलिए क्योंकि भाजपा ने इस बार प्रयागराज की दोनों सीटों पर पुरुष उम्मीदवार ही खड़े किए हैं।

इसके पूर्व यहां जिला पंचायत अध्यक्ष का पद रेखा सिंह और मेयर का पद अभिलाषा गुप्ता नंदी के पास था। 2021 में हुए जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा ने डाॅ. वीके सिंह को यहां से अपना उम्मीदवार बनाया। इसके बाद 2023 के मेयर चुनाव में गणेश केसरवानी को चुनावी मैदान में उतारा गया। दोनों ने ही चुनाव जीता।

2019 के चैत्र नवरात्र में ही केशरी देवी को मिली थी गुड न्यूज

वर्ष 2019 के चैत्र नवरात्र के पहले दिन ही केशरी देवी पटेल को भाजपा से टिकट मिलने की न्यूज मिली थी। तब नवरात्र का पहला दिन था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन भाजपा ने टिकट तो घोषित किया लेकिन केशरी देवी पटेल की जगह पार्टी ने विधायक प्रवीण पटेल को टिकट दे दिया।

पार्टी ने जो निर्णय लिया उसका मैं स्वागत करती हूं। आगे जो भी दायित्व मिलेगा उसका मैं पूरी निष्ठा से निर्वहन करुंगी। जनता की सेवा पहले की ही तरह करती रहूंगी। - केशरी देवी पटेल, सांसद फूलपुर

पार्टी के नेतृत्व की मैं सराहना करती हूं। मुझे पूरी उम्मीद है कि प्रयागराज की दोनों सीट पर भाजपा प्रचंड जीत हासिल करेगी। नेतृत्व जो कहेगा वह मैं पूरी निष्ठा के साथ करुंगी। - डाॅ. रीता बहुगुणा जोशी, सांसद इलाहाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed