फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   MP Manoj Tiwari said: Like Ayodhya, a temple will be built on Krishna's birthplace in Mathura.

सांसद मनोज तिवारी बोले : अयोध्या की तरह मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि पर बनेगा मंदिर

Wed, 07 Feb 2024 11:31 AM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 07 Feb 2024 11:31 AM IST
सार

हम सब पर प्रभु श्रीराम की बहुत बड़ी कृपा है कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का मंदिर देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रयागवासी बहुत सौभाग्यशाली हैं। कहा जाता है कि यहां पर त्रेता युग में प्रभु श्रीराम आए थे और संगम में स्नान किए थे।

विज्ञापन
MP Manoj Tiwari said: Like Ayodhya, a temple will be built on Krishna's birthplace in Mathura.
कार्यक्रम में भजन प्रस्तुत करते सांसद मनोज तिवारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ठाकुर हरिनारायण सिंह ग्रुप ऑफ कॉलेज के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय श्रीराम महायज्ञ में मंगलवार को भाजपा सांसद मनोज तिवारी के भजनों पर लोग झूम उठे। मुंबई के प्रसिद्ध भजन गायक कुमार विशु ने भी एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। कुमार विशु ने अपने भजनों में राम दरस रस बरसे...के बाद कभी प्यासे को पानी पिलाया नहीं...रघुकुल का घराना हो...सियाराम में सब जग जानी... जैसे भजनों की प्रस्तुति की। पूर्व भाजपा सांसद और अभिनेता मनोज तिवारी ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की ज्योति ब्रह्मांड के कण-कण में जगमगा रही है।

विज्ञापन


हम सब पर प्रभु श्रीराम की बहुत बड़ी कृपा है कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का मंदिर देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रयागवासी बहुत सौभाग्यशाली हैं। कहा जाता है कि यहां पर त्रेता युग में प्रभु श्रीराम आए थे और संगम में स्नान किए थे। उन्होंने कहा कि अयोध्या के बाद अब मथुरा की बारी है। वह दिन दूर नहीं जब हम मथुरा में भी भगवान श्रीकृष्ण की जन्म भूमि पर मंदिर बनता हुआ देखेंगे। इससे पहले उन्होंने कई भजनों की प्रस्तुति की। इस मौके पर महापौर गणेश केसरवानी, संयोजक ठाकुर उदय प्रताप सिंह,राजेश केसरवानी, हरीश त्रिपाठी, अभिषेक ठाकुर उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed