{"_id":"24241468ede91ae97ca6f72d4f7ee6c3","slug":"mother-s-day-special-prayers-in-jesus-court-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदर्स डे पर यीशु दरबार में विशेष प्रार्थना सभा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदर्स डे पर यीशु दरबार में विशेष प्रार्थना सभा
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
Updated Mon, 11 May 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
नैनी (ब्यूरो)। मदर्स डे के अवसर पर रविवार को यीशु दरबार में विशेष प्रार्थना आयोजित की गई । प्रार्थना के बाद डॉ. सुधा बी. लाल के जन्मदिन के अवसर पर दरबार के अनुयाइयों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। इस मौके पर स्कूल के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सभा में डॉ सुधा लाल ने कहा कि बाइबिल में लिखा है कि अपने माता-पिता का सम्मान करना चाहिए।
उनका आदर करने के साथ उनकी आज्ञा का पालन करना चाहिए। यीशु दरबार के बिशप प्रो. राजेन्द्र बी लाल ने कहा कि जगत में माता का सम्मान सर्वोच्च है। परमेश्वर ने माता मरियम को आशीष दिया कि वे यीशु को जन्में और जगत में सबका कल्याण करें। विश्ेाष प्रार्थना सभा में प्रो. एसबी लाल, प्रोे. एकेए लॉरेन्स, प्रो. राबिन एल प्रसाद, बिशप जगधारी मसीह आदि रहे।