{"_id":"60d3477751b99b432b6d1228","slug":"mother-of-supreme-court-judge-justice-ashok-bhushan-merged-with-panchatattva","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस अशोक भूषण की माता पंचतत्व में विलीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस अशोक भूषण की माता पंचतत्व में विलीन
Wed, 23 Jun 2021 08:08 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 23 Jun 2021 08:08 PM IST
सार
- अंतिम संस्कार के मौके पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे चीफ जस्टिस सहित कई जज और वकील
विज्ञापन
अंतिम संस्कार (सांकेतिक)
विस्तार
सुप्रीमकोर्ट के जज न्यायमूर्ति अशोक भूषण की माता कलावती श्रीवास्तव का बुधवार को दिन में रसूलाबाद घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। उनका मंगलवार शाम को देहांत हो गया था। निधन की सूचना पाकर अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास और रसूलाबाद घाट पहुंचकर हाईकोर्ट के कई जज और अधिवक्ताओं के शहर के तमाम गणमान्य नागरिक पहुंचे।
शव यात्रा उनके हाशिमपुर रोड स्थित आवास से दिन में दो बजे प्रारंभ हुई । मुखाग्नि उनके छोटे बेटे हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल भूषण ने दी। मुख्य न्यायाधीश संजय यादव, वरिष्ठ न्यायमूर्ति एमएन भंडारी, न्यायमूर्ति नीरज तिवारी, न्यायमूर्ति वाईके श्रीवास्तव, न्यायमूर्ति गौतम चौधरी, न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा, न्यायमूर्ति सिद्धार्थ, न्यायमूर्ति दीपक वर्मा सहित कई न्यायमूर्तिगण और वरिष्ठ अधिवक्ता राधाकांत ओझा, राकेश पांडेय, अमरेंद्र नाथ सिंह, अशोक खरे प्रभाशंकर मिश्र, मृत्यंजय तिवारी, रंजन श्रीवास्तव आदि ने दिवंगत आत्मा को अपनी श्रद्धांजलि दी है।