फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   mother daughter dies due to wall fall

लालगोपालगंज में दीवार ढहने से मां-बेटी की मौत, दो की हालत गंभीर

Sun, 28 Jun 2020 11:20 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 28 Jun 2020 11:20 PM IST
विज्ञापन

रविवार सुबह स्थानीय कस्बे के पलएं मोहल्ला में कच्चा मकान जमींदोज हो गया। मलबे की जद में आने से मां- बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो की हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा है। वहीं लोगों ने पीड़ित परिवार को आवास और आर्थिक सहायता देने की मांग किया है। 

विज्ञापन


नवाबगंज इलाके के पलएं कृष्णा नगर निवासी राम सजीवन का कई बरस पहले देहांत हो चुका है। विधवा गुलाब कली 55, बेटी रूबी 19, रूपा 15 और बेटा चंद्रशेखर 22 के साथ कच्चे मकान में रहती थी। बताया जाता है कि भारी बारिश के चलते रविवार तड़के कच्चा मकान भरभरा कर धराशाई हो गया। मलबे में दबने से गुलाब कली तथा बेटी रूबी की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने जैसे, तैसे गंभीर रूप से घायल चंद्रशेखर और रूपा को बाहर निकाल अस्पताल भिजवाया। हादसे से मोहल्ले में सनसनी मची रही। चौकी प्रभारी चंद्रभूषण मौर्य ने पहुंचकर शव को पीएम के लिए रवाना किया। उधर ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को आवास तथा मुआवजा  देने की मांग जिलाधिकारी से उठाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम आवास योजना का नहीं मिला था लाभ
पलएं निवासी राम सजीवन की मृत विधवा गुलाब कली को पीएम आवास योजना का लाभ नहीं मिला था। इससे वह कच्चे मकान में गुजारा करती  थी। समाजसेवी शारदा पटेल का कहना है कि हुक्मरानों की बेरूखी से दलित परिवार काल के गाल में समा गया। हादसे से लोगों में नाराजगी रही। 


मंगलवार को तय था रूबी का गौना
हादसे में जान गंवाने वाली रूबी का मंगलवार को गौना की रस्म पूरी होनी थी। जिसकी तैयारियां घर में जोर, शोर से चल रही  थी। दुखद घटना ने एक झटके में सारी खुशियां काफूर कर दिया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed