फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   More than three hundred bank accounts found, Mafia Ateeq's empire worth more than two thousand crores revealed

ED Raid : तीन सौ से अधिक बैंक खाते मिले, माफिया अतीक के दो हजार करोड़ से अधिक के साम्राज्य ता पता चला

Fri, 14 Apr 2023 01:03 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 14 Apr 2023 01:03 AM IST
सार

माफिया अतीक अहमद के करीबियों के ठिकानों पर मिले जमीनों की रजिस्ट्री के दस्तावेजों, सेल कंपनियों के कागजों की सघन छानबीन बृहस्पतिवार को भी जारी रही। ईडी ने अतीक के कई और करीबी बिल्डरों को चिह्नित किया है।

विज्ञापन
More than three hundred bank accounts found, Mafia Ateeq's empire worth more than two thousand crores revealed
Prayagraj News : ईडी ने बिल्डर संजीव अग्रवाल के आवास पर छापेमारी की। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माफिया अतीक अहमद के करीबियों के ठिकानों पर मिले जमीनों की रजिस्ट्री के दस्तावेजों, सेल कंपनियों के कागजों की सघन छानबीन बृहस्पतिवार को भी जारी रही। ईडी ने अतीक के कई और करीबी बिल्डरों को चिह्नित किया है। अतीक की रंगदारी से भरे गए खजाने को रियल एस्टेट के धंधे में खपाने वाले कई और बिल्डरों को चिह्नित किया गया है। इन बिल्डरों पर जल्द ही शिकंजा कसने के आसार हैं।

विज्ञापन


माफिया के काले धन को रियल स्टेट में लगाने वाले कई रसूखदार बिल्डरों के नामों का पता चला है। माफिया और उसके गुर्गे विवादित जमीनों को हथिया कर सस्ते दामों पर इन बिल्डरों देते भी रहे हैं। साथ ही व्यापारियों, चिकित्सकों और उद्योगपतियों से वसूली जाने वाली रकम को रियल एस्टेट में लगाया जाता था। इस रकम से शहर में कई बड़े अपार्टमेंट, आवासीय परियोजनाओं के अलावा मॉल और बहुउद्देश्यीय बाजार बसाए गए हैं। इसके अलावा कई बड़े प्रोजेक्ट प्रस्तावित हैं और उन पर माफिया के करोड़ों रुपये निवेश किए जा चुके हैं।

विज्ञापन

ईडी अब माफिया की बी टीम के ऐसे करीबियों पर भी जल्द ही शिकंजा कस सकती है। उधर , एक दिन पहले जिन 15 करीबियों के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी की गई थी, उनके दफ्तरों से कई सपंत्तियों के दस्तावेज बृहस्पतिवार को भी खंगाले गए। अब तक तीन सौ से अधिक बैंक खातों का पता चला है। उन खातों से हुए लेनदेन का विवरण जुटाया जा रहा है। इसके अलावा अतीक की दो हजार करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति का भी पता चला है।

विज्ञापन

इन संपत्तियों की जब्ती की कार्रवाई जल्द ही शुरू की जा सकती है। फिलहाल अतीक के एकाउंटेट सीताराम शुक्ला,फाइनेंसर खालिद जफर, बड़े बिल्डर संजीव अग्रवाल, शोरूम मालिक अमित भार्गव समेत उसके 15 करीबियों पर ईडी का शिकंजा और कस सकता है। ईडी को पता चला है कि इन धन कुबेरों ने अपने बड़े आर्थिक साम्राज्य को माफिया अतीक अहमद की मदद से ही खड़ा किया है। ऐेसे में इन धन कुबेरों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed