{"_id":"62f555334f5ed751b52a5351","slug":"more-than-half-failed-in-the-semester-examination-of-d-l-ed","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिजल्ट : डीएलएड की सेमेस्टर परीक्षा में आधे से अधिक फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिजल्ट : डीएलएड की सेमेस्टर परीक्षा में आधे से अधिक फेल
Fri, 12 Aug 2022 12:44 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 12 Aug 2022 12:44 AM IST
सार
सर्वाधिक 124319 प्रशिक्षु डीएलएड-2021 प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा के लिए पंजीकृत थे। परीक्षा में शामिल 120852 प्रशिक्षुओं में केवल 44681 ही उत्तीर्ण हुए और 75956 फेल हो गए। परीक्षा में 3467 प्रशिक्षु अनुपस्थित रहे और 199 का परिणाम अपूर्ण है।
विज्ञापन
Assam HSLC Result Out
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डीएलएड-2021 की प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में आधे से अधिक अभ्यर्थी फेल हो गए। परीक्षा में महज 39.97 फीसदी प्रशिक्षु उत्तीर्ण घोषित किए गए और 62.85 फीसदी फेल हो गए। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय की ओर से बृहस्पतिवार को डीएलएड के विभिन्न सत्रों की सेमेस्टर परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए गए।
विज्ञापन
सर्वाधिक 124319 प्रशिक्षु डीएलएड-2021 प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा के लिए पंजीकृत थे। परीक्षा में शामिल 120852 प्रशिक्षुओं में केवल 44681 ही उत्तीर्ण हुए और 75956 फेल हो गए। परीक्षा में 3467 प्रशिक्षु अनुपस्थित रहे और 199 का परिणाम अपूर्ण है। वहीं, डीएलएड 2018 द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा में शामिल 5372 प्रशिक्षुओं में से 1931 (35.94 फीसदी) पास और 3441 (64.05 फीसदी) फेल हो गए। डीएलएड 2017 चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा में शामिल 2634 प्रशिक्षुओं में से 2066 (78.43 फीसदी) पास और (21.48 फीसदी) फेल हो गए।
विज्ञापन
इसके अलावा डीएलएड-2019 तृतीय सेमेस्टर में शामिल 50148 प्रशिक्षुओं में 15434 (30.77 फीसदी) पास और 34621 (66.75 फीसदी) फेल हुए हैं। डीएलएड 2019 द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा में शामिल 25771 प्रशिक्षुओं में 12344 प्रशिक्षु (47.89 फीसदी) पास और 13415 प्रशिक्षु (52.05 फीसदी) फेल हो गए।
विज्ञापन