फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   More than 600 policemen will be deployed in advocate union elections

अधिवक्ता संघ चुनाव में 600 से ज्यादा पुलिसकर्मी होंगे तैनात

Wed, 11 May 2022 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
More than 600 policemen will be deployed in advocate union elections
More than 600 policemen will be deployed in advocate union elections
जिला अधिवक्ता संघ के बुधवार को होने वाले चुनाव के लिए पुलिस विभाग ने भी कमर कस ली है। चुनाव सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए 600 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। निगरानी के लिए आसपास के भवनों की छतों पर भी पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। जो दूरबीन से चुनाव के दौरान होने वाली हर गतिविधि पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन

एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि चुनाव के संबंध में सुरक्षा संबंधी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। फोर्स के साथ ही सादे कपड़ों में एलआईयू की टीम भी मौके पर तैनात रहेगी। अफसरों की ड्यूटी भी लगाई गई है और उन्हें निर्देशित किया गया है कि वह लगातार भ्रमणशील रहकर स्थिति का जायजा लेते रहें।
विज्ञापन

कर्नलगंज के साथ ही शिवकुटी व जार्जटाउन व शहर के अन्य थानों की फोर्स व पीएसी भी तैनात की जाएगी। फायरब्रिगेड की भी एक गाड़ी मौके पर मौजूद रहेगी। उधर, चुनाव को देखते हुए कचहरी रोड पर आने वाले वाहनों के रूट डायवर्जन भी लागू किया गया है। आनंद अस्पताल, लक्ष्मी टाकीज चौराहे से अधिवक्ताओं व मतदान से जुड़े अधिकारियों व कर्मियों को छोड़कर अन्य किसी भी वाहन को कचहरी की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। इसके अलावा महाराणा प्रताप चौराहे से कचहरी की ओर कॉमर्शियल वाहनों के आने-जाने पर भी प्रतिबंध होगा। यह सुबह नौ बजे से शुरू होकर मतदान प्रक्रिया की समाप्ति तक लागू रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed