फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   more than 50 institutions sought permisson for food distribution

50 से अधिक संस्थाओं ने मांगी भोजन वितरण की अनुमति

Fri, 17 Apr 2020 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
more than 50 institutions sought permisson for food distribution
लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों के लिए भोजन तथा राशन वितरण के लिए 50 से अधिक संस्थाओं ने प्रशासन से अनुमति मांगी है। बृहस्पतिवार शाम तक 45 लोगों ने कलक्ट्रेट परिसर स्थित निर्वाचन कार्यालय में आवेदन भी कर दिया था। इसके अलावा बड़ी संख्या में लोगों ने कंट्रोल रूम में भी इसके लिए फोन किया और राशन वितरण की अनुमति मांगी। एडीएम प्रशासन की ओर से 40 लोगों की फाइल डीएम को सौंपी गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को बैठक में भोजन वितरण की व्यवस्था पर निर्णय लिए जाएंगे।
राशन तथा भोजन वितरण के लिए संस्थाओं को जिला प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित करने तथा खाने की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है। इसके तहत शनिवार से बिना अनुमति कोई भी भोजन वितरित नहीं कर सकेगा। इसका नोडल एडीएम प्रशासन विजय शंकर दुबे को बनाया गया है। आवेदन निर्वाचन कार्यालय में करना है। इसके लिए पहले दिन ही कंट्रोल रूम तथा निर्वाचन कार्यालय के फोन लगातार घनघनाते रहे। हालांकि, कंट्रोल रूम के कर्मचारियों को दोपहर तक इस आदेश के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। ऐसे में संस्थाओं के साथ कर्मचारियों को भी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

भोजन वितरण के लिए संस्थाओं के अलावा व्यक्तिगत स्तर पर भी आवेदन पहुंचे हैं। हालांकि, 200 पैकेट से अधिक पैकेट वितरित करने वालों को ही अनुमति दी जाएगी। इस आधार पर 40 संस्थाओं की सूची तैयार की गई है। डीएम भानुचंद्र गोस्वामी की शुक्रवार को संस्थाओं के साथ बैठक होगी। उसमें संस्थाओं तथा लोगों को क्षेत्रवार भोजन वितरण की अनुमति दी जाएगी। वितरण दिन में 12 से दो तथा शाम को छह से आठ बजे के बीच होगा। हर संस्था को दो व्यक्तियों तथा एक वाहन के लिए पास जारी किए जाएंगे। इनके पास का रंग भी अलग होगा। ताकि, दूर से ही लोग पहचान में आ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed