{"_id":"61d33c93d79f19088358dea3","slug":"more-than-4-12-lakh-workers-of-the-district-got-one-thousand-rupees-allahabad-news-ald3241446184","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 4.12 लाख से अधिक श्रमिकों को मिले एक हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 4.12 लाख से अधिक श्रमिकों को मिले एक हजार रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के 4.12 लाख से अधिक श्रमिकों को मिले एक हजार रुपये
0 मंडल के साढ़े सात लाख से अधिक मजदूरों को मिला भरण पोषण भत्ता, शेष श्रमिकों को भी जल्द जारी होगी राशि
प्रयागराज। प्रयागराज मंडल के सात लाख 50 हजार 69 श्रमिकों के खाते में सोमवार को एक-एक हजार रुपये ट्रांसफर किए गए। इनमें से तीन लाख 94 हजार 994 निर्माण कार्य से जुड़े हैं। वहीं तीन लाख 55 हजार 75 असंगठित क्षेत्र के श्रमिक शामिल हैं।
सरकार ने निर्माण कार्य तथा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को भरण पोषण भत्ता के रूप में 500-500 रुपये की चार किस्तें देने की घोषणा की है। इसी क्रम में सोमवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक करोड़ पांच लाख श्रमिकों के खाते में दो किस्त के रूप में एक-एक हजार रुपये ट्रांसफर किए। इनमें प्रयागराज के चार लाख 12 हजार 22, प्रतापगढ़ के एक लाख 85 हजार 500, कौशाम्बी के 67 हजार से 427 तथा फतेहपुर के 85 हजार 120 श्रमिक शामिल हैं। सहायक श्रम आयुक्त गौतम गिरि ने बताया कि शेष श्रमिकों का भी भरण पोषण भत्ता जल्द जारी किया जाएगा।
000
मानदेय बढ़ने से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता खुश, केंद्रीय अंश बढ़ाने की मांग
प्रयागराज। मानदेय में बढ़ोतरी से जिले में तैनात चार हजार से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकताओं तथा सहायकों में खुशी है लेकिन उन्होंने केंद्रीय अंश बढ़ाए जाने की मांग भी शुरू कर दी है। उनकी मांग पर सांसद केशरी देवी पटेल ने इसके लिए प्रयास किए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
लखनऊ में आयोजित स्ट्रीमिंग कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मानदेय में बढ़ोतरी तथा कोरोना भत्ता दिए जाने की घोषणा की। कार्यक्रम का यहां कलक्ट्रेट स्थित सभागार तथा ब्लॉकों में सजीव प्रसारण किया गया। कलक्ट्रेट में मौजूद सांसद केशरी देवी पटेल ने मुख्यमंत्री की घोषणा तथा संबोधन के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से बात की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मानदेय में बढ़ोतरी का स्वागत किया। साथ में मांग की कि केंद्रीय अंश भी बढ़ाया जाना चाहिए। इस पर केशरी देवी ने इसके लिए प्रयास किए जाने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर जिला कार्यक्त्रस्म अधिकारी मनोज कुमार राव, डीडीओ अशोक कुमार मौर्य, बाल विकास परियोजना अधिकारी संजीता सिंह, ओम प्रकाश यादव, अर्चना सिंह, अंजू शर्मा ,संध्या सिंह, कुसुम साहू, विभा देवी, इंद्रावती मौर्या, बबीता सिंह आदि मौजूद रहीं।
000
बाजारों में साप्ताहिक बंदी के दिवस तय
प्रयागराज। 2022 के लिए जिलों के अलग-अलग बाजाराें में साप्ताहिक बंदी के दिन तय कर दिए गए हैं। एडीएम सिटी मदन कुमार ने सोमवार को इसका आदेश जारी कर दिया। पूर्व की व्यवस्था में किसी तरह का परिवर्तन नहीं किया गया है।
000
सपा एवं समर्थित दलों की बैठक में बनी चुनावी की रणनीति
प्रयागराज। सपा तथा समर्थन देने वाले दलों की सोमवार को हुई बैठक में विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक में ब्लॉक, बूथ स्तर पर संयुक्त टीम बनाकर लोगों के बीच जाने की रणनीति बनाई गई। जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव ने चुनाव में जीत का दावा किया। जार्जटाउन स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में नए पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। वरिष्ठ नेता शिव शंकर वर्मा को प्रदेश कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य तथा राम मिलन यादव को समाजवादी मजदूर सभा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। रॉबिन लोहिया गिहार को लोहिया वाहिनी तथा रेहान अहमद युवजन सभा के प्रदेश सचिव बनाया गया है। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष सै.इफ्तेखार हुसैन, सै.मो. अस्करी, संदीप पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष पंधारी यादव, अनिल यादव आदि मौजूद रहे।
000
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना की दी गई जानकारी
प्रयागराज। क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो की ओर से रसूलाबाद स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। मुख्य अतिथि महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने योजना के बारे में जानकरी दी। साथ ही कहा कि इस योजना से युवा हुनरमंद हो रहे हैं। उन्हाेंने कठपुतली कला की भी तारीफ की। इस दौरान पूर्व संयुक्त निदेशक सुनील कुमार शुक्ल, प्रधानाचार्य युगल किशोर मिश्र, ब्यूरा के उप निदेशक आरिफ हुसैन रिजवी, मिशन की एमआईएस प्रबंधक निधि सिंह आदि मौजूद रहीं।