फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   More than 33 percent crop of more than 11 thousand farmers wasted in rain

मौसम की मार : बारिश में 11 हजार से अधिक किसानों की 33 फीसदी से अधिक फसल बर्बाद

Mon, 03 Apr 2023 09:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 03 Apr 2023 09:05 PM IST
सार

लगातार बारिश से 11 हजार से अधिक किसानों की 33 फीसदी फसल बर्बाद हो गई है। इन्हें मुआवजा दिया जाएगा। इनमें से 5252 किसानों की सूची तैयार कर ली गई जिन्हें छह करोड़ 37 लाख 23 हजार 713 रुपये दिए जाएंगे। अन्य की सूची तैयार की जा रही है।

विज्ञापन
More than 33 percent crop of more than 11 thousand farmers wasted in rain
मौसम की मार, तबाह हुआ किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लगातार बारिश से 11 हजार से अधिक किसानों की 33 फीसदी फसल बर्बाद हो गई है। इन्हें मुआवजा दिया जाएगा। इनमें से 5252 किसानों की सूची तैयार कर ली गई जिन्हें छह करोड़ 37 लाख 23 हजार 713 रुपये दिए जाएंगे। अन्य की सूची तैयार की जा रही है।

विज्ञापन

मार्च तथा अप्रैल में लगातार बारिश से यमुनापार के अलावा गंगापार के हंडिया तहसील में गेहूं समेत अन्य फसलों को ज्यादा नुकसान हुआ है। मार्च की पहली बारिश में ही कोरांव, हंडिया एवं बारा में 98 गांवों के 4448.202 हेक्टेयर में फसल को नुकसान हुआ है। सबसे अधिक कोरांव में 20 गांवों के 4870 किसानों के 2205 हेक्टेयर फसल बर्बाद हो गई। हंडिया में 53 गांव के 1542 की 154 हेक्टेयर तथा बारा में 25 गांवों के 2840 किसानाें की 2089.202 हेक्टेयर फसल बर्बाद हो गई है।

विज्ञापन

इसके बाद हुई बारिश में भी करछना तथा कोरांव के करीब दो हजार किसानाें की 33 फीसदी से अधिक फसल बर्बाद हो गई है। इनमें करछना के छह गांवों के 652 किसान शामिल हैं। कोरांव में हुए नुकसान का विवरण तैयार किया जा रहा है। एडीएम वित्त एवं राजस्व जगदम्बा सिंह ने बताया कि पहली सूची में शामिल 9252 किसानों में से करीब 80 फीसदी के डाटा अपलोड कर लिए गए हैं। इनके खातों में पैसा भी जारी किया जाने लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed