{"_id":"612259e28ebc3e79ca1fb55e","slug":"more-than-300-employees-will-be-promoted-in-railways-result-of-promotion-exam-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइको, टाइपिंग टेस्ट के बाद 329 पदों पर प्रमोशन का रास्ता हो जाएगा साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइको, टाइपिंग टेस्ट के बाद 329 पदों पर प्रमोशन का रास्ता हो जाएगा साफ
Sun, 22 Aug 2021 10:30 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 22 Aug 2021 10:30 PM IST
सार
- आरआरसी प्रयागराज ने विभागीय प्रमोशन परीक्षा के लिए जारी की साइको और टाइपिंग टेस्ट की तिथि
विज्ञापन
प्रमोशन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
रेलवे में पिछले पांच वर्ष से ग्रुप डी से ग्रुप सी में आने की राह ताक रहे रेलकर्मियों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। इस माह की शुरुआत में रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ द्वारा ली गई विभागीय परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है। कुल 329 पदों के लिए ली गई इस परीक्षा के अगले चरण में साइको टेस्ट, टाइपिंग टेस्ट एवं डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन आदि का कार्य रह गया है। यह सभी प्रक्रिया आरआरसी द्वारा इसी माह में करवाई जाएगी।
चार से छह अगस्त 2021 तक आरआरसी द्वारा असिस्टेंट लोको पायलट, एएसएम, वरिष्ठ क्लर्क सह टाइपिस्ट क्लर्क आदि पदों पर प्रमोशन के लिए ऑनलाइन परीक्षा ली गई थी। प्रयागराज समेत कुछ अन्य शहरों में हुई इस परीक्षा में तकरीबन 20 हजार रेलकर्मियों ने शिरकत की। अब आरआरसी ने परीक्षा पदों के सापेक्ष परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों का रिजल्ट जारी कर दिया है।
आरआरसी चेयरमैन अतुल मिश्र के मुताबिक असिस्टेंट लोको पायलट और एएसएम के लिए कुल पद के सापेक्ष आठ गुना रेलकर्मी साइको टेस्ट के लिए बुलाए गए हैं। यह टेस्ट 25 अगस्त को होगा। इसी तरह जूनियर क्लर्क और सीनियर क्लर्क के लिए आयोजित टाइपिंग टेस्ट के लिए पद के सापेक्ष डेढ़ गुना रेलकर्मी 24 अगस्त को एवं कनिष्ठ अनुवादक के लिए के दस पदों के लिए 100 रेलकर्मी 25 अगस्त को ट्रांसलेशन टेस्ट के लिए बुलाए गए हैं। अन्य पदों के लिए केवल डाक्यूमेंट वैरीफिकेशन होगा। वह प्रक्रिया भी जल्द होगी। कहा कि यह सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगले कुछ दिन में ही फाइनल रिजल्ट घोषित हो जाएगा।