फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   More than 100 former students gathered in CMP, got emotional remembering the old days.

CMP Degree College : सीएमपी में जुटे 100 से अधिक पुरा छात्र, पुराने दिनों को याद कर हुए भावुक

Mon, 05 Aug 2024 04:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 05 Aug 2024 04:53 PM IST
सार

सीएमपी डिग्री कॉलेज में पहली बार आयोजित पुरा छात्र सम्मेलन में 100 से अधिक पूर्व छात्र शामिल हुए और वर्षों बाद एक-दूसरे से मिले तो पुरानी यादें भी ताजा हो गईं। किसी ने कॉलेज में अपने छात्र जीवन के दौरान खेलकूद को लेकर अनुभव साझा किए तो किसी ने अपने शिक्षक को याद किया।

विज्ञापन
More than 100 former students gathered in CMP, got emotional remembering the old days.
सीएमपी डिग्री कॉलेज में आयोजित पुरा छात्र सम्मेलन में बोलते वक्ता। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

छात्र-शिक्षक संबंध पारिवारिक होना चाहिए। यह बात सीएमपी डिग्री कॉलेज के छात्रसंघ के पहले अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता विद्या भूषण उपाध्याय ने रविवार को कॉलेज में आयोजित पुरा छात्र सम्मेलन में कही। 1962 में छात्रसंघ अध्यक्ष रहे विद्या भूषण अपने छात्र जीवन को याद करते हुए भावुक भी हो गए।

विज्ञापन


सीएमपी डिग्री कॉलेज में पहली बार आयोजित पुरा छात्र सम्मेलन में 100 से अधिक पूर्व छात्र शामिल हुए और वर्षों बाद एक-दूसरे से मिले तो पुरानी यादें भी ताजा हो गईं। किसी ने कॉलेज में अपने छात्र जीवन के दौरान खेलकूद को लेकर अनुभव साझा किए तो किसी ने अपने शिक्षक को याद किया। पुरा छात्रों ने परिसर का भ्रमण किया और उन कक्षाओं में भी गए, जहां उन्होंने अपने जीवन की सफलता के रास्ते तलाशे। इस दौरान कई पुरा छात्र भावुक नजर आए। कार्यक्रम के बाद फिर मिलने का वादा कर पुरा छात्र विदा हुए।
विज्ञापन


एलुमनी एसोसिएशन सीएमपी कॉलेज के अध्यक्ष एवं 1956 बैच के स्नातक के छात्र रहे प्रो. केके भूटानी ने छात्र जीवन से जुड़ी स्मृतियों को साझा करते हुए कहा कि सीएमपी महाविद्यालय ने ही उनके भविष्य का मार्ग प्रशस्त किया। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति अनीश कुमार गुप्ता ने भी महाविद्यालय में बिताए गए अपने पुराने दिनों की यादों को साझा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि न्यायमूर्ति सुरेंद्र सिंह ने अपने समय को याद करते हुए 1980 के दशक में महाविद्यालय की परिस्थितियों पर बात की और छात्र एवं महाविद्यालय के विकास में स्पोर्ट्स की भूमिका को रेखांकित किया। इविवि के संस्कृत विभाग में प्रोफेसर रहे राम किशोर शास्त्री ने कहा कि वह आज जो कुछ भी हैं, उसका पूरा श्रेय महाविद्यालय को जाता है।

सीएमपी के पूर्व प्राचार्य डॉ. प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, इविवि के प्रो. रविंद्र धर, प्रो. प्रकाश सिन्हा, प्रो. संदीप मल्होत्रा, कवि श्लेष गौतम, वरिष्ठ पत्रकार इंद्र कांत मिश्र ने भी स्मृतियों को साझा किया। अध्यक्षता कर रहे केपी ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. सुशील सिन्हा ने महाविद्यालय की उन्नति में सभी को सहभागी बनने का आह्वान किया। स्वागत प्राचार्य प्रो. अजय प्रकाश खरे, संचालन डॉ. ऋतु रघुवंशी एवं धन्यवाद ज्ञापन राजेंद्र श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. विशाल श्रीवास्तव एवं डॉ. रमेश भारती का विशेष योगदान रहा।

कॉलेज में पुरा छात्र गैलरी का किया गया उद्घाटन,पुरा छात्र सम्मानित

सम्मेलन में शामिल पुरा छात्र न्यायमूर्ति अनीश कुमार गुप्ता, प्रो. केके भूटानी, विद्या भूषण और इंद्रकांत मिश्र समेत कई पुराछात्रों को प्राचार्य की ओर से स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही महाविद्यालय की ओर से पुरा छात्रों से जुड़ीं स्मृतियों को सहेजने के लिए पुरा छात्र गैलरी का उद्घाटन किया गया। सम्मेलन में 1956 से लेकर हाल के वर्ष तक के पुरा छात्र शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि सीएमपी महाविद्यालय की स्थापना सन 1950 में हुई थी और महाविद्यालय सत्र 2024-2025 को हीरक जयंती के रूप में मना रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed