फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   more than 10 thousands people got loan in loan mela

ऋण शिविर में 10 हजार से अधिक कोऋण

Sun, 06 Oct 2019 01:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
more than 10 thousands people got loan in loan mela
more than 10 thousands people got loan in loan mela
ऋण शिविर में बैंक के अलावा सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, एसबीआई के स्टाल को प्रथम स्थान
विज्ञापन

प्रयागराज। वित्त मंत्रालय के निर्देश पर एनसीजेडसीसी में शनिवार को संपन्न दो दिनी शिविर में कुल 10208 लोगों के ऋण स्वीकृत हुए। अलग-अलग बैंकों की ओर से उन्हें कुल 283 करोड़ रुपये कर्ज के रूप में दिए जाएंगे। शिविर में लगे स्टाल पर लोगों को बैंकिंग तथा सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। भारतीय स्टेट बैंक को बेस्ट स्टाल का एवार्ड मिला। इलाहाबाद बैंक का दूसरे तथा कृषि विभाग का स्टाल तीसरे स्थान पर रहा।

शिविर का आयोजन बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से किया गया था, जिसमें 31 बैंकों के स्टाल लगे थे। इनके अलावा कृषि, उद्योग, उद्यान आदि विभाग के स्टाल भी लगे थे। पहले दिन शुक्रवार को ही 7031 लोगों के ऋण स्वीकृत हुए थे। दूसरे दिन 3177 लोगों के ऋण आवेदनों को मंजूरी दी गई। कार्यक्रम में श्रेष्ठ किसानों तथा शाखा प्रबंधकों को भी सम्मानित किया गया। बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय प्रमुख दिवाकर पी.सिंह, एमएसएमई की डॉ.विभा मिश्रा आदि ने योजनाओं के बारे में बताया। सहायक महाप्रबंधक एचएल मीना ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed