{"_id":"69d94d0cc82437eb0a0464a4","slug":"monkeys-bit-six-people-including-a-soldier-in-three-days-naini-news-c-417-1-nan1011-5211-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: तीन दिन में बंदरों ने फौजी समेत छह लोगों को काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: तीन दिन में बंदरों ने फौजी समेत छह लोगों को काटा
विज्ञापन
लालगोपालगंज- घायल फौजी संदीप पांडेय
क्षेत्र के पांडेय का पूरा व बिजलीपुर गांव में बंदरों का उत्पात बढ़ता जा रहा है। बीते तीन दिन में बंदरों ने फौजी समेत छह लोगों पर हमला कर घायल कर दिया है।
बिजलीपुर एवं पांडेय का पूरा गांव में कई महीनों से बंदरों का जमावड़ा लग रहा है। विगत तीन दिन में बंदरों ने छुट्टी पर आए फौजी संदीप पांडेय समेत गीता देवी, रामदुलारी, मोतीलाल, विकास गुप्ता समेत छह लोगों करो काटकर लहूलुहान कर दिया। घायलों का निजी अस्पताल में इलाज किया गया।
विश्व हिंदू रक्षा परिषद के जिलाध्यक्ष डाॅ. रमापति त्रिपाठी ने बताया कि क्षेत्र में बंदरों का उत्पात बेकाबू हो गया है। इससे पहले कई गांवों में भी बंदर लोगों को घायल कर चुके हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों का आरोप है कि समस्या को लेकर खंड विकास अधिकारी को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन उन्होंने संसाधन के अभाव का तर्क देकर अपना पल्ला झाड़ लिया। ग्रामीणों ने डीएम से मामले में हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है।