फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Monkey terror in half a dozen villages, more than 20 people injured

Prayagraj News: आधा दर्जन गांव में बंदरों का आतंक, दो दर्जन से अधिक लोग घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Monkey terror in half a dozen villages, more than 20 people injured
स्थानीय पुलिस चौकी अंतर्गत आने वाले आधा दर्जन गांव में इन दिनों बंदरों के आतंक से ग्रामीणों में खौफ का माहौल है। पिछले दिनों में बंदरों के हमले से दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। इस डर से ग्रामीण बाहर निकलने से बच रहे हैं। लोगों ने वन विभाग की उदासीनता पर असंतोष जताया है।
विज्ञापन




क्षेत्र के पियरी, पटना उपरहार, मिर्जहांपुर, गढ़वा, सोमवर्षा व पाठक का पूरा गांव में विगत कई महीनों से बंदरों का आतंक चरम पर है। बंदरों के आतंक से महिलाएं, युवतियां और बच्चे घर से बाहर निकलने में भी डरने लगे हैं। ग्रामीणों के अनुसार बंदर इतना आक्रामक हो गए हैं कि सीधे लोगों पर हमला कर रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों के खेत में जाने के दौरान भी बंदरों का झुंड उन पर हमला कर देता है। इस डर से महिलाएं घरेलू कामकाज के लिए भी छतों पर जाने से बच रही हैं। आलम यह है कि शाम होते ही लोग अपने घरों के दरवाजे बंद करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिम्मेदार बने उदासीन, विधायक से शिकायत

समाजसेवी राजन मिश्र, शिव विशाल तिवारी, दारा यादव व शिव कैलाश यादव ने बताया कि समस्या को लेकर वन विभाग के अधिकारियों को लगातार सूचित किया जा रहा है, लेकिन उनके द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। विभागीय लापरवाही से निराश होकर समाजसेवी नीरज पांडेय ने मंगलवार को फाफामऊ विधायक गुरुप्रसाद मौर्य से समस्या की शिकायत की गई। इस पर विधायक ने जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया है।


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायलों की लग रही भीड़

बंदरों के आतंक का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बंदरों के हमलों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायलों की कतार लग रही है। विगत दिनों में नन्हेलाल यादव, रोहित यादव, मांगू पाल, दछदू श्रीवास्तव, सुमिता सरोज, विजय सरोज, संजय यादव, विनोद गौतम, प्रदीप गौतम, रामनरेश, शिवकांत तिवारी, रामनिहोर, बचईलाल, उमेश कुमार, गुड्डू, कैमहिन व शिवकैलाश यादव समेत दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं।

बोले अफसर
केवल मंगलवार के दिन ही बंदर काटने के नौ मरीज एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने अस्पताल पहुंचे हैं। इन दिनों अस्पताल में बंदरों से पीड़ितों की संख्या बढ़ी है।

- डाॅ. अमरेश वर्मा, सीएचसी प्रभारी, कौड़िहार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed