फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Monkey creates havoc in tourist bungalow, destroys food and breaks plates

Prayagraj : टूरिस्ट बंगलो में बंदर का उत्पात, खाना तहस-नहस कर तोड़ीं प्लेटें

Sun, 30 Mar 2025 05:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 30 Mar 2025 05:13 PM IST
सार

सिविल लाइंस स्थित टूरिस्ट बंगलो के रेस्टोरेंट में शनिवार शाम एक बंदर ने जमकर उत्पात मचाया। खाना तहस-नहस कर प्लेटें तोड़ दीं। बंदर भगाने में एक कर्मचारी भी जख्मी हो गया। कर्मियों ने वन विभाग और नगर निगम से मदद मांगी, लेकिन मिली नहीं।

विज्ञापन
Monkey creates havoc in tourist bungalow, destroys food and breaks plates
टूरिस्ट बंग्लो में बंदर ने मचाया उत्पात। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सिविल लाइंस स्थित टूरिस्ट बंगलो के रेस्टोरेंट में शनिवार शाम एक बंदर ने जमकर उत्पात मचाया। खाना तहस-नहस कर प्लेटें तोड़ दीं। बंदर भगाने में एक कर्मचारी भी जख्मी हो गया। कर्मियों ने वन विभाग और नगर निगम से मदद मांगी, लेकिन मिली नहीं। दो घंटे की मशक्कत के बाद कर्मियों को बंदर भगाने में सफलता मिल सकी।

विज्ञापन


रेस्टाेरेंट के मुख्य व्यवस्थापक डीपी सिंह ने बताया कि करीब सात बजे एक बंदर रेस्टोरेंट में घुस आया। किचन में जाकर खाना फेंक दिया और कई प्लेटों को तोड़ दिया। इस दाैरान बंदर को भगाने में एक कर्मी भी जख्मी हो गया। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना नगर निगम और वन विभाग को दी, लेकिन दो घंटे बाद भी कोई मदद नहीं मिली।
विज्ञापन


इसके बाद जिलाधिकारी को भी घटना की सूचना दी गई। थक हारकर वे लोग कर्मचारियों के साथ बंदर को भगाने लगे। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बंदर को भगाया जा सका। इस दाैरान दिव्यांश नाम के एक वेटर को बंदर ने चोटिल कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed