फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Money Laundering: Mafia Mukhtar brother-in-law arrested, ED arrested as soon as he was released from jail

मनी लान्ड्रिंग :माफिया मुख्तार की पत्नी का भाई आतिक गिरफ्तार, जेल से छूटते ही ईडी ने किया अरेस्ट, कोर्ट ने पेश

Tue, 08 Nov 2022 06:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 08 Nov 2022 06:21 PM IST
सार

नंदगंज थाना क्षेत्र के फत्तेहउल्लाहपुर में सरकारी ताल पर कब्जा करने के साथ ताल को पाटकर गोदाम तक आने-जाने के लिए रास्ते का निर्माण करा दिया गया था। ईडी की टीम देर रात उसे लेकर प्रयागराज पहुंची। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया।

विज्ञापन
Money Laundering: Mafia Mukhtar brother-in-law arrested, ED arrested as soon as he was released from jail
Prayagraj News : मुख्तार अंसारी और उसका साला सरजील। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माफिया मुख्तार अंसारी के साले और विधायक अब्बास अंसारी के मामा सरजील रजा उर्फ आतिफ को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने गाजीपुर से गिरफ्तार कर लिया। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की गई। सोमवार शाम जिला कारागार से रिहा होते ही शाम 7.30 बजे ईडी की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इससे पूर्व टीम ने करीब डेढ़ घंटे तक कारागार गेट पर ही कागजी कार्रवाई पूरी की। देररात ईडी की टीम उसे लेकर प्रयागराज पहुंची। ईडी ने उसे कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को 7 दिनों की रिमांड पर ईडी को सौंप दिया।

विज्ञापन


नंदगंज थाना क्षेत्र के फत्तेहउल्लाहपुर में सरकारी ताल पर कब्जा करने के साथ ताल को पाटकर गोदाम तक आने-जाने के लिए रास्ते का निर्माण करा दिया गया था। इस मामले में नंदगंज थाने में राजस्व विभाग की टीम ने मुख्तार अंसारी की पत्नी अफ्शा अंसारी, साले अनवर शहजाद, सरजील रजा उर्फ आतिफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। 

विज्ञापन

साथ ही गोदाम को कुर्क करके रास्ते को भी खोदवाकर ताल की जमीन में मिलवा दिया था। इसी मामले में बीते सितंबर महीने में सरजील रजा एवं अनवर शहजाद ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया था। करीब डेढ़ सप्ताह पूर्व ईडी प्रयागराज इकाई की टीम ने जिला जेल गाजीपुर पहुंचकर सरजील रजा उर्फ आतिफ और अनवर शहजाद से पूछताछ की थी। सरजील रजा उर्फ आतिफ के जमानत से जुड़े सभी दस्तावेज कोर्ट के माध्यम से सोमवार को जेल प्रशासन को प्राप्त हो गए थे। 

शाम करीब सात बजे जेल से रिहाई के बाद बाहर मौजूद ईडी के अफसरों ने कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद सरजील रजा को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसे लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हो गई। एसपी गाजीपुर रोहन पी बोत्रे ने बताया कि ईडी ने संपर्क किया था। सरजील रजा को प्रयागराज ले जाने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर दिए गए थे।


आज कोर्ट में किया गया पेश
मुख्तार अंसारी के साले शरजील रजा को ईडी ने प्रयागराज की कोर्ट में किया पेश। मनी लांड्रिंग मामले में सोमवार की शाम को गाजीपुर से ईडी ने गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed