फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Money laundering case against Yogesh accused of fraud of crores

करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोपी योगेश पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस

Tue, 14 Dec 2021 11:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 14 Dec 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Money laundering case against Yogesh accused of fraud of crores
प्रवर्तन निदेशालय - फोटो : social media
जमीन के नाम पर कई लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने के आरोपी योगेश तिवारी पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिकंजा कस दिया है। उसके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया गया है। इसके  साथ ही ईडी ने उसकी संपत्तियों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।  
विज्ञापन



योगेश पर जमीन के नाम पर धोखाधड़ी के कई मामले चल रहे हैं। जॉर्जटाउन, झूंसी, कैंट, कर्नलगंज, फूलपुर, दारागंज और सिविल लाइंस में उसके खिलाफ 45 मुकदमे दर्ज हैं। झूंसी थाने में इफको से रिटायर अधिकारी प्रभाष चंद्र गुप्ता से भी उसने जमीन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी की थी। जिसकी विवेचना पहले झूंसी और बाद में क्राइम ब्रांच को सौंपी गई थी। इसी मामले में उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
विज्ञापन



जांच में यह भी बात सामने आई है कि लोगों से धोखाधड़ी के पैसे से ही उसने सोने-चांदी की दुकान खोली और बाद में कई शराब की दुकानों के लाइसेंस लिए थे। करीब 15 साल से वह जमीन के नाम पर ठगी कर रहा था। ट्रांसपोर्ट का कारोबार शुरू करने के लिए उसने सात ट्रक भी खरीदे थे। खास बात यह है कि तमाम शिकायतों के बावजूद वह लगातार पुलिस की नजरों से कई वर्षों तक बचा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी संपत्तियों की हो रही छानबीन
ईडी ने योगेश के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज करने का आधार उसके खिलाफ पूर्व में दर्ज धोखाधड़ी व अन्य मुकदमों को बनाया है। आरोप है कि आपराधिक गतिविधियों के जरिए की गई काली कमाई को सफेद करने के लिए उसने अलग-अलग संपत्तियों में निवेश किया। मनी लॉन्ड्रिंग केस में जांच के दौरान उन लोगों की संपत्तियों की भी जानकारी जुटाई जाएगी, जिन्हें योगेश ने रकम दी या उनके नाम पर चल या अचल संपत्ति में निवेश किया। 


दर्ज 70 मुकदमों में चेक बाउंस के 45 मुकदमे
पुलिस के मुताबिक, योगेश पर 70 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से 45 मुकदमे चेक बाउंस के, जबकि जालसाजी, धोखाधड़ी, जानलेवा हमले समेत अन्य आरोपों में 24 मुकदमे दर्ज हैं। जांच में यह भी बात सामने आई थी कि योगेश ने कई लोगों पर फर्जी मुकदमे भी दर्ज कराए, जिनका ब्योरा खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed