फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Money blown out of account of three including policeman

पुलिसकर्मी समेत तीन के खाते से उड़ा दी रकम, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

Sat, 31 Jul 2021 09:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 31 Jul 2021 09:48 PM IST
सार

साइबर ठगों ने पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों के खातों से हजारों रुपये उड़ा दिए। इनमें कर्नलगंज के दो और जार्जटाउन का एक मामला शामिल है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Money blown out of account of three including policeman
साइबर क्राइम (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साइबर ठगों ने पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों के खातों से हजारों रुपये उड़ा दिए। इनमें कर्नलगंज के दो और जार्जटाउन का एक मामला शामिल है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल रविशंकर सिंह ने कर्नलगंज थाने में शिकायत की है। जिसमें बताया है कि उनका सैलरी अकाउंट वाराणसी में है। एटीएम पिन बदलने के लिए उसने गूगल सर्च के जरिये मिले कस्टमर केयर नंबर पर फोन किया। फोन उठाने वाले ने कंपनी के अफसर से बात करने को कहा। उसके दिए हुए नंबर पर कॉल करने पर फोन उठाने वाले ने गूगलपे खोलकर उसके दिए हुए निर्देशों का पालन करते जाओ। इस दौरान दो बार में 47 हजार रुपये कट गए।
विज्ञापन


इसी तरह जार्जटाउन के लाउदर रोड निवासी अजीत कुमार मौर्य ने पुलिस को बताया कि  उनके खाते से दो दिन में 35500 रुपये निकाल लिए गए। जबकि उन्होंने किसी से कोई जानकारी नहीं साझा की। इसी तरह रामप्रिया रोड निवासी रवि श्रीवास्तव ने कर्नलगंज थाने में तहरीर देकर बताया है कि उन्होंने ई कॉमर्स वेबसाइट से ऑयल मशीन ऑर्डर की। साथ ही पेमेंट भी कर दिया। कई दिनों तक डिलेवरी न होने पर ऑर्डर कैंसिल कर दिया जिसका मैसेज भी आया। लेकिन पेमेंट रिफंड नहीं हुआ। कर्नलगंज पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुडलक सेल्स वेबसाइट के कर्ताधर्ता विनोद कोरी पर केस दर्ज किया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed