फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Molestation of female employee in the office of electricity department, fellow employee nominated

प्रयागराज : विद्युत विभाग के दफ्तर में महिला कर्मचारी से छेड़छाड़, साथी कर्मचारी नामजद

Sun, 13 Nov 2022 09:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 13 Nov 2022 09:11 PM IST
सार

पीड़िता का आरोप है कि उसके साथ काफी समय से छेड़छाड़ हो रही है। उसने कई बार इसकी शिकायत विभागीय अफसरों से की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। उसने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह उसकी हत्या भी करा सकता है। उसे कुछ प्रभावशाली लोगों का संरक्षण प्राप्त है। 

विज्ञापन
Molestation of female employee in the office of electricity department, fellow employee nominated
Prayagraj News : रेप पीड़िता। डेमो - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

जार्जटाउन स्थित विद्युत विभाग के दफ्तर में महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि सहकर्मी ने उससे अश्लील हरकत की। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। पीड़िता गैरजनपद की रहने वाली है और विद्युत नगरीय निर्माण खंड प्रथम कार्यालय में तैनात है। उसका आरोप है कि सहकर्मी जीतेंद्र कुमार निवासी फतेहपुर आते-जाते उसका हाथ पकड़कर खींचता है। साथ ही गलत तरीके से हाथ लगाता है। 

विज्ञापन



विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता है। 10 नवंबर की शाम 4.30 बजे वह टॉयलेट गई थी। तभी वह आया और खींचतान करते हुए उससे जबरदस्ती करने लगा। वह किसी तरह से शोर मचाकर वहां से भागी और तब जाकर उसकी जान बच सकी। पीड़िता ने जार्जटाउन थाने में तहरीर दी। उसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जार्जटाउन एसओ धीरेंद्र सिंह ने बताया कि नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है। 

विज्ञापन

विभागीय अफसरों पर कार्रवाई न करने का आरोप
पीड़िता का आरोप है कि उसके साथ काफी समय से छेड़छाड़ हो रही है। उसने कई बार इसकी शिकायत विभागीय अफसरों से की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। उसने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह उसकी हत्या भी करा सकता है। उसे कुछ प्रभावशाली लोगों का संरक्षण प्राप्त है। 


महिलाकर्मी शिकायत लेकर आई थी। जिसकी जांच के लिए कमेटी गठित की गई है। इस कमेटी में दो महिलाकर्मी व एसडीओ शामिल हैं। कमेटी जो भी रिपोर्ट देगी, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - विनोद कुमार, अधीक्षण अभियंता, सर्किल प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed