फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mohit Jaiswal's case started with the bad days of Atiq Ahmed

मोहित जायसवाल मामले से शुरू हुए अतीक अहमद के दुर्दिन

Thu, 18 Jul 2019 01:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
Mohit Jaiswal's case started with the bad days of Atiq Ahmed
Mohit Jaiswal's case started with the bad days of Atiq Ahmed
संशोधित.....मोहित जायसवाल के अपहरण-पिटाई के बाद शुरू हुए दुर्दिन
विज्ञापन

बेटा उमर पहली बार हुआ था नामजद, इसी मामले में अतीक को भेजा गया गुजरात
प्रयागराज। अतीक अहमद दिसंबर महीने में अपने ही बिजनेस पार्टनर लखनऊ के मोहित जायसवाल का अपहरण कराया और देवरिया जेल में उनकी जमकर पिटाई। इस मामले में मोहित ने लखनऊ के कृष्णानगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। बस इसी के बाद से अतीक के दुर्दिन शुरू हो गए। पहले अतीक को देवरिया से बरेली जेल भेजा गया फिर वहां से गुजरात भेज दिया गया। उच्चतम न्यायालय ने सीबीआई जांच के आदेश दिए। अब सीबीआई छापेमारी कर रही है।
सीबीआई ने अतीक और उसके साथियों के खिलाफ 12 जून को एफआईआर दर्ज की थी। यह एफआईआर सुप्रीम कोर्ट की तरफ से 23 अप्रैल को दिए गए आदेश पर दर्ज की गई थी। सीबीआई ने इस आदेश के तहत लखनऊ के कृष्णा नगर थाने में दर्ज एफआईआर नंबर 810-2018 को अपनी एफआईआर में तब्दील कर लिया था। एफआईआर के मुताबिक, अतीक अहमद लखनऊ के एक रियल एस्टेट व्यापारी मोहित जायसवाल से रंगदारी के तहत बड़ी रकम मांग रहा था। इनकार करने पर अतीक के गुर्गों ने 26 दिसंबर, 2018 को लखनऊ से मोहित का अपहरण किया और देवरिया जेल ले गए। देवरिया जेल में ही उस समय अतीक बंद था। अतीक की मौजूदगी में व्यापारी से मारपीट की गई। एफआईआर के मुताबिक, व्यापारी की चार कंपनियों को अतीक के साथी के नाम पर जबरन ट्रांसफर कराया गया। सीबीआई के मुताबिक, बुधवार को छापेमारी में इन कंपनियों से संबंधित कागजात और अन्य अहम दस्तावेज बरामद हुए हैं। सीबीआई यह जांच भी कर रही है कि व्यापारी को अगवा करने के बाद देवरिया जेल के भीतर कैसे ले जाया गया। बता दें कि सीबीआई ने इस मामले की साजिश रचने के आरोप में अतीक के करीबी जफरउल्लाह के खिलाफ मंगलवार को ही चार्जशीट दाखिल की थी।
विज्ञापन

उधर इसी मामले में अतीक को पहले देवरिया जेल से बरेली शिफ्ट किया गया था फिर वहां से गुजरात के अहमदाबाद जेल भेज दिया गया। इस मामले में अतीक इस कदर फंस गया है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अतीक के बेटे उमर के खिलाफ पहली बार रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने अपनी जांच में उमर को बरी कर दिया था लेकिन अब सीबीआई ने दोबारा जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
सीबीआई ने लखनऊ में भी की छापेमारी
लखनऊ। सीबीआई ने प्रयागराज में अतीक और करीबियों के ठिकानों पर छापेमारी के साथ साथ लखनऊ में अतीक के सीए नितेश मिश्रा के आशियाना व करीबी पवन सिंह के गोमतीनगर स्थित आवास पर छापा मार मोहित जायसवाल की संपत्ति से जुड़े अहम दस्तावेज बरामद किया है। अतीक से जुड़ी एक इंटरप्राइजेज दफ्तर पर भी छापेमारी की सूचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed