{"_id":"5c52f003bdec224bc356ea9d","slug":"mohan-bhagwat-says-new-schemes-are-going-on-to-hurt-the-feelings-of-hindus","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की नई-नई योजनाएं चल रही हैंः भागवत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की नई-नई योजनाएं चल रही हैंः भागवत
Thu, 31 Jan 2019 06:24 PM IST
देव कश्यप
एजेंसी, प्रयागराज
एजेंसी, प्रयागराज
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 31 Jan 2019 06:24 PM IST
विज्ञापन
सबरीमला को लेकर जारी विवाद पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने बृहस्पतिवार को प्रयागराज में कहा कि हिंदू समाज की भावना को ठेस पहुंचाने के लिए नई-नई योजनाएं चल रही हैं।
विज्ञापन
जगद्गुरु स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को शुरू हुई विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की धर्म संसद को संबोधित करते हुए भागवत ने कहा कि केरल की वामपंथी सरकार, न्यायपालिका के आदेशों के परे जा रही है। अयप्पा के भक्तों का दमन किया जा रहा है जिससे हिंदू समाज उद्वेलित है।
विज्ञापन
आरएसएस प्रमुख ने कहा, "हम हिंदू समाज के इस आंदोलन का समर्थन करते हैं। आज हिंदू समाज के विघटन के कई प्रयास चल रहे हैं। इसलिए धर्म जागरण के माध्यम से बिछुड़े हुए हिंदू बंधुओं को वापस लाने की आवश्यकता है।" इस अवसर पर योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि देश में समान नागरिक संहिता और समान जनसंख्या का कानून लाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
इस धर्म संसद में स्वामी परमानंद ने सबरीमला में परंपरा और आस्था की रक्षा करने को लेकर जारी संघर्ष को अयोध्या में राम मंदिर आंदोलन के समकक्ष बताते हुए कहा कि पिछले कुछ वर्षों में देखने में आया है कि हिंदू परंपराओं के प्रति अविश्वास निर्माण का कुप्रयास किया जा रहा है।