{"_id":"64b5a21567c0ec84830a8ee5","slug":"mohammad-sanu-became-the-winner-of-district-level-carrom-competition-allahabad-news-c-3-1-ald1036-178736-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: जिला स्तरीय कैरम प्रतियोगिता के विजेता बने मोहम्मद शानू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: जिला स्तरीय कैरम प्रतियोगिता के विजेता बने मोहम्मद शानू
Tue, 18 Jul 2023 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 18 Jul 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
गवर्नमेंट प्रेस के श्रम हितकारी केंद्र में आयोजित स्व. अतुल कुमार श्रीवास्तव स्मारक जिला स्तरीय कैरम प्रतियोगिता का खिताब वारसी क्लब के मो. शानू ने अपने नाम किया है। सोमवार को खेले गए प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में मो. शानू ने एमएस क्लब के ताबिश को तीन सेट के रोमांचक मुकाबले में मात दी। मैच के बाद मुख्य अतिथि स्व. अतुल कुमार श्रीवास्तव की पत्नी इंदू बाला श्रीवास्तव ने विजेता व उपविजेता को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने प्रत्येक वर्ष यह आयोजन कराए जाने की बात कही। इस अवसर पर गवर्नमेंट प्रेस के संयुक्त सचिव बच्चू सिंह, एसएन गुप्ता मौजूद रहे। संचालन इलाहाबाद कैरम एसोसिएशन के सचिव सिराजुद्दीन ने किया।
विज्ञापन