फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Modi tried to use voters for the support of the Aquarius and Nationalism

मोदी ने की कुंभ और राष्ट्रवाद के सहारे वोटरों को साधने की कोशिश

Fri, 10 May 2019 02:25 AM IST
विनोद सिंह न्यूजडेस्क-अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूजडेस्क-अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 10 May 2019 02:25 AM IST
विज्ञापन
Modi tried to use voters for the support of the Aquarius and Nationalism
modi - फोटो : prayagraj
परेड मैदान में आयोजित विजय संकल्प रैली में पीएम मोदी सपा बसपा गठबंधन के मुकाबले कांग्रेस पर ज्यादा हमलावर रहे। उन्होंने कुंभ में किए गए विकास कार्यों के साथ राष्ट्रवाद और विकासवाद के जरिये वोटरों को साधने की कोशिश की। पिछले दिनों संपन्न हुए प्रयागराज कुंभ की सफलता के बाद उन्होंने गंगा-यमुना-सरस्वती के साथ प्रयागराज के जयकारे लगवाकर वोटों के ध्रुवीकरण की भी कोशिश की।
विज्ञापन


अपने चिरपरिचित अंदाज  में पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरूआत में भीड़ से पहले भारत माता के जयकारे लगवाए। सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक के जरिये यह  जताने  की भी कोशिश कि देश का भविष्य भाजपा के हाथों में ही सुरक्षित है। प्रदेश में मोदी सरकार के कार्यों की भी पीएम ने तारीफ की। कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी जी की सरकार ने गुंडों पर लगाम लगाई है।
विज्ञापन


सपा-बसपा के राज में जो गुंडे बेलगाम होकर हमारी बहन-बेटियों को डराते थे, हमारे व्यापारी, कारोबारियों को परेशान करते थे, वो आज जेल में हैं। उन्होंने कुंभ को लेकर भी योगी सरकार की सराहना की। कहा कि  पहले भी कुंभ लगता रहा है, लेकिन जो आयोजन इस बार हुआ इससे पहले कभी नहीं हुआ। दुनियाभर के करोड़ों लोग कुंभ में आए, लेकिन प्रयागराज में ऐसा प्रबंध रहा की दुनिया वाह वाह कर रही है। साफ.-सफाई हो या फिर ट्रैफिक से जुड़े इंतजाम, हर कोई संतोष के साथ प्रयागराज से घर लौटा है। मोदी ने कहा कि बीते पांच वर्षों में देश ने कई अच्छे  अनुभव महसूस किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो मंहगाई दर दस फीसदी की दर से बढ़ रही थी वह अब  चार फीसदी के आसपास आ गई है। कम महंगाई दर और सबसे तेज विकास दर का रिकार्ड भी हमारी सरकार ने कायम किया। हमारी सरकार ने व्यवस्था में हीं नहीं, सड़क पर भी सफाई अभियान चलाया है। गंगा की साफ -सफाई को लेकर दशकों से सिर्फ बातें ही चल रही थी। लेकिन अब सार्थक नतीजे के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं। इतिहास में पहली बार हुआ है कि जब ईमानदार टैक्सपेयर को सम्मान मिला है। सरकार ने टैक्स घटाया है। जीएसटी में अब 99 फीसदी वस्तुएं 18 प्रतिशत या उससे कम के दायरे में है। मोदी ने कहा कि मजबूत सरकार ही देश को मजबूत बना सकती है। आपका वोट प्रत्याशी को नहीं, बल्कि सीधा मेरे खाते में आएगा।

परेड मैदान में पांच वर्ष पूर्व पीएम मोदी ने मई माह के पहले सप्ताह में ही चुनावी सभा की थी। तब उन्होंने  खुद को चाय वाला बताया था। तब मोदी प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में आए थे, लेकिन पांच वर्ष बाद वे जब परेड में आए तो वे प्रधानमंत्री के रूप में थे। वर्ष 2014 में हुई सभा में तब उनके साथ फूलपुर प्रत्याशी के रूप में केशव प्रसाद मौर्य ने मंच  साझा किया था। केशव इस बार भी  थे, लेकिन वे इस बार डिप्टी सीएम की भूमिका में रहे।


पीएम मोदी ने परेड में हुई चुनावी सभा में मंच पर बैठे सभी नेताओं को अभिवादन स्वीकार करने के बाद उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा को अपने पास बुलाया। विजय उस समय दूसरी तरफ देख रहे थे। इस बीच कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने उन्हें टोका तो विजय बहुगुणा सीधे पीएम के बगल वाली कुर्सी में जाकर बैठ गए। यहां पीएम ने उनके कान में धीमे से कुछ कहा। इस दौरान इलाहाबाद संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रो. रीता बहुगुणा जोशी भी आ गई। पीएम के साथ रीता और विजय बहुगुणा ने कुछ  बातचीत की। इसके बाद तीनों मुस्कराएं भी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed