फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Modi in every election meeting

हर चुनावी सभा में मोदी ने युवाओं को साधा

Fri, 10 May 2019 02:20 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो,प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो,प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 10 May 2019 02:20 AM IST
विज्ञापन
Modi in every election meeting
modi - फोटो : prayagraj
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2014 लोकसभा और 2017 विधानसभा के बाद बृहस्पतिवार को परेड मैदान में एक बार फिर लोगों के बीच थे और उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट की अपील की। संबोधन की शुरुआत भर्तियों में सामान्य वर्ग के गरीब अभ्यर्थियों को दस फीसदी आरक्षण से करके उन्होंने युवाओं को साधा। यह पहला मौका नहीं है, जब यहां की चुनावी सभा में संबोधन की शुरुआत उन्होंने युवाओं के मुद्दों से की। पूर्व की सभाओं में भी मोदी के भाषण के केंद्रबिंदु युवा ही थे। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय की बदहाली एवं भर्तियों की सीबीआई जांच का मुद्दा उठाकर उन्हें को जोड़ने की कोशिश भी की थी।
विज्ञापन


शिक्षा की यह नगरी प्रतियोगियों का भी गढ़ है। इसके केंद्र में इलाहाबाद विश्वविद्यालय एवं कई भर्ती संस्थाओं के  मुख्यालय भी हैं। आसपास के जिलों के भी दो लाख से अधिक युवा यहां रहकर तैयारी करते हैं। इसलिए उनके हर संबोधन के केंद्र में युवा ही रहे। 2014 लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए आए नरेंद्र मोदी ने परेड मैदान में 50 मिनट भाषण दिया था। तब 30 मिनट से अधिक समय तक चला उनका संबोधन इलाहाबाद विश्वविद्यालय की बदहाली, भर्तियों में धांधली तथा क्षेत्र में ही रोजगार की संभावनाओं पर केंद्रित रहा था।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने इसके बाद वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भी परेड मैदान में सभा को संबोधित किया था। उसमें भी उन्होंने संबोधन की शुरुआत भर्तियों में भ्रष्टाचार तथा खास वर्ग के लोगाें को ही नौकरी दिए जाने से की थी। उन्होंने प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर लोक सेवा आयोग की भर्तियों की सीबीआई जांच तथा दोषियों को जेल भेजने का वादा करके लंबे समय से आंदोलनरत प्रतियोगियों को साधने का काम किया था। इस बार भी उन्होंने संबोधन की शुरुआत युवा मुद्दों से कर युवाओं को पक्ष में करने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत माता और त्रिवेणी एवं प्रयागराज के जयकारों के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘उन युवाओं को शुभकामना जो तमाम प्रतियोगी तथा प्रवेश परीक्षाओं में बैठने जा रहे हैं। उनके लिए यह पहला अवसर है जब सामान्य वर्ग के गरीब युवाओं को भी दस प्रतिशत आरक्षण की सुविधा मिलने जा रही है।’ इस दौरान युवाओं का जोश भी चरम पर था। इस संबोधन का युवाओं ने मोदी-मोदी, मोदी-मोदी का नारा लगाकर उनका साथ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed