फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Modi government can take bold decision: Ramapati Ram

मोदी सरकार ही ले सकती है साहसिक निर्णयः रमापति राम

Fri, 01 Mar 2019 12:58 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 01 Mar 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
Modi government can take bold decision: Ramapati Ram
भाजपा शीर्ष नेतृत्व - फोटो : PTI
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व  प्रदेश अध्यक्ष डा. रामपति राम  त्रिपाठी ने कहा कि सिर्फ मोदी सरकार ही साहसिक निर्णय ले सकती है। मोदी सरकार की बदौलत आज आतंकवाद के खिलाफ पूरा विश्व भारत के पक्ष में खड़ा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री मोदी के बताए काम में जुटकर अपना बूथ जीतने का संकल्प पूरा करने का आह्वान भी किया। कहा कि वर्ष 2019 का चुनाव धन शक्ति बनाम जनशक्ति होगा। पीएम मोदी के पास जनशक्ति ही है।
विज्ञापन


डा. रमापति राम कुंभ मेला क्षेत्र में भाजपा शिविर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के महासंवाद कार्यक्रम में शामिल होने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने प्रत्येक क ार्यकर्ता को चुनाव तक अपने बूथ के 15 परिवारों से नियमित संपर्क करे। उन्होंने गठबंधन पर भी हमला बोला। कहा एक तरफ भ्रष्टाचार का गठबंधन है तो दूसरी तरफ  पीएम मोदी के नेतृत्व में सवा सौ करोड़ देशवासियों के सपनों का गठबंधन ।
विज्ञापन


इस अवसर पर पूर्व मंत्री डा. नरेंद्र कुमार सिंह गौर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार गरीबों के  कल्याण की सरकार है। इस दौरान तमाम पार्टी कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का मुखौटा लगाकर उनका संवाद सुना। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता ने आए हुए अतिथियों का स्वागत कर 2019 में एक बार फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर  विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, शशि वार्ष्णेय, डा. कमला सिंह, किरण जायसवाल, माया दिवेदी, मुरारी लाल अग्रवाल, पदुम जायसवाल, गणेश केसरवानी, राजू शुक्ला, पवन श्रीवास्तव, आशीष गुप्ता आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed