{"_id":"5ec0ffa38ebc3e90ab20b6a9","slug":"mock-drill-started-at-the-airport-for-flight-operations117","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लाइट संचालन को लेकर एयरपोर्ट में शुरू हुई मॉक ड्रिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लाइट संचालन को लेकर एयरपोर्ट में शुरू हुई मॉक ड्रिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज । लॉक डाउन पार्ट 4 के दौरान घरेलू फ्लाइट का संचालन शुरू होने की संभावना को देखते हुए एयरपोर्ट प्रशासन ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। रविवार को सुबह एयरपोर्ट प्रशासन द्वारा मॉक ड्रिल की गई। इसके माध्यम से अभ्यास किया गया कि अगर एयरपोर्ट से फ्लाइट शुरू होती है तो यात्रियों को किस तरह से सामाजिक दूरी का पालन कराया जाए। उनकी जांच एवं स्वास्थ्य परीक्षण किस तरह से किया जाए। एयरपोर्ट अथॉरिटी के कर्मचारियों के साथ सुरक्षाकर्मियों ने भी इस मॉक ड्रिल में भाग लिया। एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि अभी मॉक ड्रिल एक-दो दिन और चलेगा।
विज्ञापन
दरअसल विमानन कंपनियों द्वारा पिछले कई दिनों से एक जून से उड़ानों के लिए बुकिंग शुरू की है। मेक माई ट्रिप, क्लियर ट्रिप जैसे बुकिंग पोर्टल के अलावा विमानन कंपनियों की अपनी वेबसाइट पर भी बुकिंग स्वीकार की जा रही हैं। हालांकि किराए में लॉकडाउन से पहले के मुकाबले कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। इस बीच चर्चा यह भी है कि कई घरेलू उड़ान इसी माह शुरू की जा सकती है। उसे देखते हुए प्रयागराज एयरपोर्ट पर लॉक डाउन खुलने तथा वायुयान के पुनः प्रचालन शुरू होने पर यात्रियों की सुविधा तथा कोविड के खतरे को देखते हुए अपनी तैयारी शुरू कर दी। यात्रियों के एयरपोर्ट आगमन के दौरान किस तरह से सोशल डिस्टेंस का पालन हो उसके लिए एयरपोर्ट प्रशासन द्वारा शनिवार से ही टर्मिनल पर मॉक ड्रिल किया जा रहा है । ताकि एयरपोर्ट पर काम करने वाले कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी को इस बात का अभ्यास हो जाए कि जब विमान संचालन शुरू हो तो यात्रियों से उन्हें कितनी दूरी बनाकर रखनी है और उन्हें किस तरह से उन्हें विमान से उतारना एवं बैठाना है । एयरपोर्ट पर यात्रियों के टिकट तथा आईडी की जांच के लिए अलग से बेब कैमरा लगाया गया है ताकि पुलिस यात्रियों को बिना छुए उनकी जांच कर सके । एयरपोर्ट निदेशक सुनील यादव ने बताया मॉक ड्रिल में एयरपोर्ट के ही कर्मचारियों को यात्री बनाकर एयरपोर्ट पहुंचते ही सेनेटाइजर के माध्यम से उनका हाथ सैनिटाइज कराया गया । उन्होंने बताया कि यात्रियों की कतार में दूरी बनाने हेतु मार्किंग कर दी गई है। सिक्योरिटी जांच के लिए एचएचएमडी में हैंडल लगाकर दूर से ही जांच की व्यवस्था की गई है। बोर्डिंग पास काउंटर पर भी कांच के ग्लास लगा कर यात्रियों तथा एयरलाइन कर्मचारियों के बीच दूरी बनाई गई है। उन्होंने बताया कि सिविल, प्रचालन तथा संचार के अधिकारियों ने मॉक ड्रिल को संपादित किया ।
विज्ञापन