{"_id":"623a2e4b9c7cd06d041b50f3","slug":"mobile-flying-gang-busted-two-miscreants-caught-allahabad-news-ald32933528","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल उड़ाने वाले गिरोह का भांडाफोड़, दो बदमाश हत्थे चढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल उड़ाने वाले गिरोह का भांडाफोड़, दो बदमाश हत्थे चढ़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। कालेज के बाहर से परीक्षार्थियों का मोबाइल उड़ाने वाले गिरोह का भांडाफोड़ करते हुए पुलिस ने 10 लाख रुपये का चोरी गया 32 मोबाइल बरामद किया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को दबोच लिया। जबकि एक बदमाश भागने में कामयाब रहा। पुलिस उसकी तलाश के लिए दबिश दे रही है।
पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बताया कि गत दिनों पीबी डिग्री कालेज परिसर में खड़ी मोटर साइकिलों की डिग्गी तोड़कर मोबाइल चोरी का प्रयास किया गया था। इसके पहले मोबाइल चोरी हो चुके थे। परीक्षार्थियों के मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह की धरपकड़ के लिए कोतवाली पुलिस की टीम को निर्देश दिया गया था।
पुलिस टीम ने सिटी स्थित पीबीपीजी कालेज के पास से सोमवार की रात अनिल सिंह निवासी पुरैली थाना मांधाता व विजय प्रताप सिंह उर्फ हनुमान निवासी विक्रमपुर नगर कोतवाली को धर दबोचा। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के 32 मोबाइल बरामद कर लिए। पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि परीक्षा देने के लिए परीक्षार्थी अपने मोबाइल फोन आदि को अपनी मोटर साइकिलों की डिग्गी में रखकर परीक्षा देने जाते हैं। तब हमलोग परिक्षार्थियों की खड़ी मोटर साइकिलों में से उनका मोबाइल चुरा लेते हैं।
विज्ञापन
मोबाइल फोन चुराकर उसका सिम निकालकर फेंक देतें हैं। चोरी के मोबाइल अपने दूसरे साथियों की मदद से दूसरों को बेंच देते हैं। रुपये आपस में बांट लेते हैं। घटना में शामिल तीसरे बदमाश को चिन्हित कर लिया गया है। उसकी तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है। दोनों आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है। बरामद 32 मोबाइल की कीमत करीब 10 लाख रुपये है। इस मौके पर सीओ सिटी अभय पांडेय मौजूद रहे।