प्रयागराज : महाधिवक्ता कार्यालय में आग लगने से नुकसान का जायजा लेने के लिए एमएनएनआईटी की टीम पहुंची
टीम बिल्डिंग के नुकसान का आकलन करने के साथ ही अन्य बिंदुओं पर अपनी रिपोर्ट देगी। इसके अलावा जांच लिए गठित पांच सदस्यीय टीम भी महाधिवक्ता कार्यालय पहुंच गई है। कार्यालय पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट स्थित महाधिवक्ता कार्यालय मे लगी आग की जांच शुरू कर दी गई है। प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट से आग लगने की रिपोर्ट भेजने के बाद अलग-अलग टीमों ने आकलन शुरू कर दिया है। सोमवार को महाधिवक्ता कार्यालय में एमएनएनआईटी के सिविल इंजीनियरिंग की एक टीम पहुंची। यह टीम बिल्डिंग के नुकसान का आकलन करने के साथ ही अन्य बिंदुओं पर अपनी रिपोर्ट देगी। इसके अलावा जांच लिए गठित पांच सदस्यीय टीम भी महाधिवक्ता कार्यालय पहुंच गई है। कार्यालय पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। जांच कमेटी से जुड़े लोगों के अलवा हाईकोर्ट के किसी भी कर्मचारी, अधिकारी और अधिवक्ता को भवन के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।
बता दें कि रविवार को महाधिवक्ता कार्यालय के छठे, सातवें, आठवें और नौवें तल पर भीषण आग लग गई थी। आग से एक लाख फाइलों के अलावा करोड़ों रुपये की संपत्ति के नष्ट होने का अनुमान लगाया गया है। दमकल की दर्जनभर गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझाने के लिए सेना की भी मदद ली गई। आग लगने और फाइलों के नष्ट हो जाने के कारण मुकदमों की कार्रवाई प्रभाावित हो रही है।