फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   MNNIT Scientists have designed a special antenna, which will solve the network problem during travel.

MNNIT : वैज्ञानिकों ने तैयार किया खास एंटीना, सफर में नेटवर्क की समस्या होगी दूर

Wed, 08 Oct 2025 07:22 PM IST
विनोद सिंह शिवशंकर मिश्रा, प्रयागराज
शिवशंकर मिश्रा, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 08 Oct 2025 07:22 PM IST
सार

सफर के दौरान होने वाली मोबाइल नेटवर्क की समस्या से अब लोगों को राहत मिलेगी। इसके लिए मोती लाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा एंटीना तैयार किया है जो सफर के दौरान नेटवर्क की समस्या को लगभग समाप्त कर देगा।

विज्ञापन
MNNIT Scientists have designed a special antenna, which will solve the network problem during travel.
ट्रेन में एंटीना का सांकेतिक चित्र। - फोटो : चैट जीपीटी।

विस्तार

सफर के दौरान होने वाली मोबाइल नेटवर्क की समस्या से अब लोगों को राहत मिलेगी। इसके लिए मोती लाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा एंटीना तैयार किया है जो सफर के दौरान नेटवर्क की समस्या को लगभग समाप्त कर देगा।

विज्ञापन

संस्थान के इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग (ईसीईडी) विभाग के वैज्ञानिक डॉ. विनय कुमार, प्रो. वीएस त्रिपाठी और डॉ. आनंद शर्मा के अनुसार, एंटीना को खासकर ट्रेन से यात्रा के दौरान होने वाली नेटवर्क की समस्या को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। इससे तेजी से चलने वाले वाहन (ट्रेन या कार) से यात्रा करने वाले लोगों को नेटवर्क की समस्या से राहत मिलेगी।

विज्ञापन

डॉ. विनय कुमार ने बताया कि एंटीना के प्रोटोटाइप का परीक्षण सफल रहा है। एंटीना के सहयोग के लिए रीकॉन्फिगरेबल इंटेलिजेंट सर्फेस (आरआईएस) को भी तैयार किया जा रहा है। आने वाले लगभग दो वर्षों में आरआईएस भी तैयार हो जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट के लिए यूपीसीएसटी ने 14.50 लाख रुपये का ग्रांट जारी किया है। शोध फिजिका स्कृप्टा जर्नल में प्रकाशित भी हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

यह होता है रीकॉन्फिगरेबल इंटेलिजेंट सर्फेस रीकॉन्फिगरेबल इंटेलिजेंट सर्फेस (आरआईएस) एक प्रोग्रामेबल मेटासर्फेस है जो विद्युत चुंबकीय तरंगों (जैसे रेडियो तरंगों) को वास्तविक समय में नियंत्रित करता है, जैसे आयाम और दिशा। एंटीना से निकलने वाली तरंगों को सीधा उपयोगकर्ता को भेजकर एक स्मार्ट दर्पण की तरह काम करेगा। इस तरह एंटीना और आरआईएस के माध्यम से नेटवर्क की समस्या दूर हो सकेगी। यह तकनीक 5जी और 6जी दोनों नेटवर्क में कारगर साबित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed