{"_id":"694b8b2eda02ade77e076e38","slug":"mnnit-research-amazing-technology-plane-that-takes-off-without-a-runway-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"MNNIT Research : तकनीकी का कमाल, बिना रनवे के उड़ान भरने वाला विमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MNNIT Research : तकनीकी का कमाल, बिना रनवे के उड़ान भरने वाला विमान
Wed, 24 Dec 2025 12:11 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 24 Dec 2025 12:11 PM IST
सार
एमएनएनआईटी के छात्रों ने बिना रनवे के उड़ान भरने और सुरक्षित लैंडिंग करने में सक्षम वीटीओएल (वर्टिकल टेक ऑफ एंड लैंडिंग) विमान विकसित कर एक बड़ी तकनीकी उपलब्धि हासिल की है।
विज्ञापन
एमएनएनआईटी के छात्रों ने बनाया वीटीओएल विमान।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
एमएनएनआईटी के छात्रों ने बिना रनवे के उड़ान भरने और सुरक्षित लैंडिंग करने में सक्षम वीटीओएल (वर्टिकल टेक ऑफ एंड लैंडिंग) विमान विकसित कर एक बड़ी तकनीकी उपलब्धि हासिल की है। विमान का पूरा ढांचा सॉलिडवर्क्स सॉफ्टवेयर में डिजाइन किया गया जिसके बाद इसके सभी हिस्सों को थ्रीडी प्रिंटिंग तकनीक से तैयार किया गया। इससे विमान हल्का होने के साथ ही मजबूत भी है।
विज्ञापन
इस विमान में पिक्सहॉक फ्लाइट कंट्रोलर लगाया गया है जो विद्युत मोटर्स को नियंत्रित करता है। माइक्रोकंट्रोलर आधारित यह सिस्टम विमान को सीधी उड़ान, हवा में स्थिर रहने और आगे की उड़ान के समय संतुलन बनाए रखने में मदद करता है। असली उड़ान से पहले विमान का सॉफ्टवेयर सिमुलेशन किया गया जिससे बल, संतुलन और ट्रांजिशन व्यवहार का परीक्षण हुआ। इसके बाद जमीनी स्तर पर टेस्ट और कई बार आसमान में टेस्ट कर इसे पूरी तरह सफल बनाया गया।
विज्ञापन
प्रोजेक्ट के दौरान थ्रीडी प्रिंटेड पार्ट्स में हल्के अंतर, वजन संतुलन, विद्युत प्रबंधन और उड़ान संबंधित ट्यूनिंग जैसी चुनौतियां सामने आईं। इन समस्याओं को हल करते हुए छात्रों ने वास्तविक एयरोडायनैमिक्स और कंट्रोल सिस्टम की गहरी समझ हासिल की।
विज्ञापन
इस प्रोजेक्ट को एयरो क्लब के अनुराग निर्मल, अमन खरवार, अभिषेक कुमार, अरुण कुमार, मयंक अग्रवाल, पी पृथ्वी, प्रशांत निरवान, श्रेय गुप्ता, तिलक सोनी, सुधर्शन झा और उमंग वर्मा ने तैयार किया। उन्होंने बताया कि वीटीओएल विमान का उपयोग डिलीवरी, खोज, बचाव अभियान और आपदा राहत कार्यों में हो सकता है।
विज्ञापन