फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   indian railway irctc news prayagraj students provide bedroll only 50 rupees to train Passengers

Indian Railway Irctc News: महज पचास रुपये में मिलेगा बेडरोल, आरामदायक होगा ट्रेन का सफर

Thu, 03 Sep 2020 05:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 03 Sep 2020 05:07 PM IST
विज्ञापन
indian railway irctc news prayagraj students provide bedroll only 50 rupees to train Passengers
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ अपनी मेधा को जनोपयोगी बनाने का भी कार्य कर रहे हैं। संस्थान के बीटेक के छात्र अपने स्टार्टअप डिस्पोजेबल के जरिए कोरोना संक्रमण के दौर में रेल यात्रियों को बहुत कम कीमत में बेडरोल, मॉस्क, सैनिटाइजर, टॉवेल आदि की किट उपलब्ध करा रहे हैं। यात्रा पूरी होने के बाद बेडरोल किट को डिस्पोज किया जा सकता है। रेलवे ने एमएनएनआईटी के छात्रों को 25 दिन के लिए पहले परीक्षण के तौर पर इस सुविधा को लागू करने के लिए कहा है, इसकी सफलता के बाद इसे आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन


एमएनएनआईटी से बॉयोटेक्नालॉजी में बीटेक कर रहे सोनू कुमार गुप्ता के नेतृत्व में संचालित स्टार्टअप डिस्पोजेबल में उनके साथी सहयोग कर रहे हैं। सोनू कुमार ने बताया कि 50 रुपये में बेडशीट, मॉस्क, तौलिया, सैनिटाइजर, नैपकिन, पेपर बैग डस्टबिन दिया जा रहा है। 100 रुपये में तकिया, डिस्पोजेबल तकिया कवर, बेडशीट, मॉस्क, तौलिया, सैनिटाइजर, नैपकिन, पेपर बैग डस्टबिन और 200 रुपये में कंबल, तकिया, डिस्पोजेबल तकिया कवर, बेडशीट, मॉस्क, तौलिया, सैनिटाइजर, नैपकिन, पेपर बैग डस्टबिन दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस किट का प्रयोग करने के बाद इसे आप डिस्पोज कर सकते हैं। 
विज्ञापन


सोनू के मुताबिक कोरोना संक्रमण के कारण रेलवे की ओर से यात्रियों को एसी क्लास में भी बेडरोल नहीं दिया जा रहा है। इसको ध्यान में रखकर उन्होंने अपने स्टार्टअप के जरिए यात्रियों को सुविधा देने की पहल की है। उनका कहना है कि मात्र 50 रुपए में बेडरोल किट से आप आरामदायक और स्वच्छ यात्रा कर सकते हैं। छात्रों के इस स्टार्टअप में संस्थान के निदेशक प्रो. राजीव त्रिपाठी का भी सहयोग मिल रहा है।    
विज्ञापन
विज्ञापन


जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक के एंट्री गेट पर लगी कैनोपी पर सोनू व उनके साथी यात्रियों को बेडरोल की सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं। यात्रियों को जीरो कांटेक्ट सर्विस देने के लिए ऑनलाइन पेमेंट की व्यवस्था की गई है। इस पूरी व्यवस्था की निगरानी एमएनएनआईटी के ही आकाश कर रहे हैं, उनका कहना है कि हमारे प्रोडक्ट साफ-सुथरे एवं सरकार के नियमों के अनुसार तैयार किए गए हैं।


मार्केटिंग की व्यवस्था देख रहे दिव्यांशु गुप्ता ने बताया कि इस सुविधा लेने में यात्री खासी रुचि दिखा रहे हैं। आपरेटिंग का जिम्मा संभाले विपेंद्र सिंह, हिमांशु का कहना है कि यात्रियों को बेडरोल किट देने से पहले उनके हाथों को सैनिटाइज करवाया जाता है। उन्होंने बताया कि जल्द ही इसकी ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed