{"_id":"69638fad91bc16a6fa0e9a09","slug":"mnnit-global-alumni-meet-on-november-21-22-awards-to-be-given-in-five-categories-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : एमएनएनआईटी का वैश्विक पुरा छात्र सम्मेलन 21-22 नवंबर को, पांच श्रेणियों में दिए जाएंगे अवॉर्ड्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : एमएनएनआईटी का वैश्विक पुरा छात्र सम्मेलन 21-22 नवंबर को, पांच श्रेणियों में दिए जाएंगे अवॉर्ड्स
Sun, 11 Jan 2026 05:25 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 11 Jan 2026 05:25 PM IST
सार
मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान का वैश्विक पुरा छात्र सम्मेलन 21 और 22 नवंबर को होगा। यह निर्णय एमएनएनआईटी एलुमनाई एसोसिएशन की सत्र 2025-26 की पहली कार्यकारी समिति बैठक में लिया गया।
विज्ञापन
एमएनएनआईटी
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान का वैश्विक पुरा छात्र सम्मेलन 21 और 22 नवंबर को होगा। यह निर्णय एमएनएनआईटी एलुमनाई एसोसिएशन की सत्र 2025-26 की पहली कार्यकारी समिति बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. अवनीश कुमार दुबे ने की। सम्मेलन के दौरान 1966, 1976 और 2001 बैच के पूर्व छात्र क्रमशः अपनी डायमंड, गोल्डन और सिल्वर जुबली मनाएंगे।
विज्ञापन
1976 बैच अपने दोस्ती के 50 वर्ष पूरे होने का उत्सव मनाएगा। देश-विदेश के विभिन्न शहरों में भी एलुमनाई मीट होगा। वर्ष 2026 के लिए डिस्टिंग्विश्ड एलुमनाई अवॉर्ड्स के लिए 30 जून तक नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। इस वर्ष अवॉर्ड्स केवल पांच श्रेणियों में दिए जाएंगे। चयन प्रक्रिया में अल्मा मेटर और एलुमनाई एसोसिएशन के प्रति योगदान को प्राथमिकता दी जाएगी। अवॉर्ड वितरण 22 नवंबर को किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा, छात्रों को मेरिट एवं मेरिट-कम-मीन्स छात्रवृत्ति और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को वित्तीय सहायता देने का निर्णय लिया गया। एग्जीक्यूटिव कमेटी ने फैसला किया है कि मेले में मकर संक्रांति से संगम तट पर एलुमनाई कैंप लगेगा।
विज्ञापन