फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   MNNIT: Distance between people is increasing due to use of mobile phones, doctors warned in national seminar

MNNIT : मोबाइल फोन के इस्तेमाल से लोगों में बढ़ रहीं दूरियां, राष्ट्रीय सेमिनार में चिकित्सकों ने चेताया

Tue, 28 Mar 2023 01:03 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 28 Mar 2023 01:03 AM IST
सार

मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन एवं स्त्री रोग विभाग के सहयोग से सोमवार को तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के आखिरी दिन विशेषज्ञों ने मेटाबॉलिक सिंड्रोम, मोटापा, ओवरी संबंधी परेशानियों के साथ मधुमेह पर चर्चा की।

विज्ञापन
MNNIT: Distance between people is increasing due to use of mobile phones, doctors warned in national seminar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन एवं स्त्री रोग विभाग के सहयोग से सोमवार को तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के आखिरी दिन विशेषज्ञों ने मेटाबॉलिक सिंड्रोम, मोटापा, ओवरी संबंधी परेशानियों के साथ मधुमेह पर चर्चा की। संगोष्ठी में देश भर से करीब तीन सौ से अधिक चिकित्सक शामिल हुए। चिकित्सकों का कहना था कि मोबाइल फोन के उपयोग से लोगों के बीच दूरियां बढ़ने लगी हैं। इसलिए इसके ज्यादा इस्तेमाल से बचना चाहिए।

विज्ञापन


एक सत्र में ट्रांसजेंडर या परलैंगिक (किन्नर) की स्वास्थ्य समस्याओं पर प्लास्टिक सर्जन, हार्मोन विशेषज्ञ, फिजीशियन, मनोरोग विशेषज्ञ एवं स्त्री रोग विशेषज्ञों ने चर्चा की और सुझाव दिए। डॉ. संजय कालरा ने भारत में ट्रांसजेंडर के स्वास्थ्य के लिए बेहतर सहयोग देने का सुझाव दिया। साथ ही अधिक वजन के कारण होने वाली समस्याओं पर विशेषज्ञों ने प्रकाश डाला। एम्स नई दिल्ली के एंडोक्राइनोलॉजिस्ट डॉ. संजय कालरा ने क्लीनिक में खुश रहने के सुझाव देते हुए बताया कि इससे मरीजों के स्वास्थ्य में विशेष सुधार होगा।
विज्ञापन


बीएचयू, वाराणसी के प्रोफेसर एसके सिंह ने पॉलीसिस्टिक ओवेरियन डिजीज के प्रबंधन की नवीनतम जानकारी दी। सेक्सुअल हेल्थ पर आयोजित कार्यशाला में यह निष्कर्ष निकला कि आज के समय में पारस्परिक संबंध बिगाड़ने में मोबाइल की बड़ी भूमिका है। विशेषज्ञों ने निदान में प्रयुक्त होने वाली डिजिटल टेक्नोलॉजी पर भी चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

संगोष्ठी में मेडिकल पोस्टग्रेजुएट छात्र- छात्राओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में 28 ग्रुप शामिल हुए। प्रथम पुरस्कार डॉ. श्वेता मनी एवं डॉ. विनय प्रताप सिंह (कानपुर), द्वितीय पुरस्कार प्रीति सिंह (प्रयागराज) एवं पराग अग्रवाल (इंदौर), तृतीय पुरस्कार डॉ. तरु गुप्ता एवं डॉ. अश्विनी (बीएचयू) को दिया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में 40 लोगों ने भाग लिया। प्रथम पुरस्कार डॉ. मानसी त्रिपाठी (प्रयागराज), शैलेश कुमार (कानपुर), तृतीय रेशमा (बीएचयू),डॉ. करिश्मा (कानपुर)। ओरल पेपर में 40 भागीदार थे।

प्रथम पुरस्कार डॉ. सुकन्या (नई दिल्ली), द्वितीय डॉ. आबिदा हुसैन भट (श्रीनगर), तृतीय डॉ. पराग अग्रवाल (इंदौर) एवं डॉ. भारती (बेंगलूरू) को मिला। संगोष्ठी का संयोजन अध्यक्ष एंडोक्रिनोलोजिस्ट डॉ. सरिता बजाज एवं संयोजन सचिव स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अमृता चौरसिया और उनकी टीम ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ एवं समापन पद्मश्री डॉ. राज बावेजा ने किया। डॉ. सरिता बजाज ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में डॉ. संतोष सक्सेना, डॉ. उमा सिंह, डॉ. एके सिंह, डॉ. आभा सिंह, डॉ. अभिनव टंडन, डॉ. वंदना बंसल, डॉ. सुबोध जैन, डॉ. सुजीत सिंह, डॉ. मोहित जैन, डॉ. चित्रा पांडेय, उर्वशी सिंह, डॉ. वंदना ओझा, डॉ. सौम्या सक्सेना, डॉ. निधि सचान समेत अनेक विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed