फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   MNNIT Convocation Ceremony: Om, Rishabh, Vaibhav and Aviral received institute gold medal.

MNNIT दीक्षांत समारोह : ओम, ऋषभ, वैभव और अविरल को मिला संस्थान स्वर्ण पदक

Mon, 19 Aug 2024 03:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 19 Aug 2024 03:04 PM IST
सार

उपाधि पाने वालों में 985 बीटेक, 414 एमटेक, 104 एमसीए, 29 एमबीए, 27 एमएससी और 111 शोध के छात्र-छात्रा हैं। इसमें पूर्वोत्तर भारत, जम्मू-कश्मीर समेत देश के करीब सभी राज्यों के टेक्नोक्रेट थे।

विज्ञापन
MNNIT Convocation Ceremony: Om, Rishabh, Vaibhav and Aviral received institute gold medal.
एमएनएनआईटी में मेडल पाने वाले छात्र सेल्फी लेते हुए। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मोतीलाल नेहरु राष्ट्रीय प्राैद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के 20वें दीक्षांत समारोह का मुख्य कार्यक्रम शाम चार से छह बजे तक हुआ। उसके बाद सात बजे उपाधि वितरण की प्रक्रिया शुरू हुई। यह रात 10:30 बजे तक चली। इस दाैरान 1670 छात्र-छात्राओं को उपाधि दी गई।

विज्ञापन


उपाधि पाने वालों में 985 बीटेक, 414 एमटेक, 104 एमसीए, 29 एमबीए, 27 एमएससी और 111 शोध के छात्र-छात्रा हैं। इसमें पूर्वोत्तर भारत, जम्मू-कश्मीर समेत देश के करीब सभी राज्यों के टेक्नोक्रेट थे। इस बार उपाधि पाने वालों में छात्राओं की संख्या 334 थी। डासा के माध्यम से संस्थान में प्रवेश पाने वाले 59 विदेशियों (52 पुरुषों और सात महिलाओं) को भी उपाधि दी गई। इसके अलावा भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के माध्यम से संस्थान में प्रवेश पाकर पढ़ाई कर चुके 14 पुरुष और एक महिला टेक्नोक्रेट को उपाधि दी गई।
विज्ञापन


रविवार को एमपी हाॅल में हुए दीक्षांत समारोह में संस्थान के बोर्ड आफ गवर्नर्स के अध्यक्ष डाॅ. विवेक लाल ऑनलाइन शामिल हुए और युवाओं को शुभकामनाएं दीं। निदेशक प्रोफेसर आरएस वर्मा ने कहा कि कड़ी मेहनत से जो ज्ञान का अर्जन किया है, उसका सकारात्मक दिशा में उपयोग करें। इलाहाबाद विश्वविद्यालय की कुलपति संगीता श्रीवास्तव ने जीवन में अनुशासित और समर्पण से काम करने का संदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

MNNIT Convocation Ceremony: Om, Rishabh, Vaibhav and Aviral received institute gold medal.
एमएनएनआईटी में मुख्य अतिथि एन नारायण मूर्ति को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। - फोटो : अमर उजाला।

इस दाैरान बीटेक 2023 बैच के अंतिम वर्ष के छात्र ओम विजय गुप्ता को सर्वश्रेष्ठ छात्र के रूप में समग्र संस्थान स्वर्ण पदक समेत चार पदक दिए गए। इसके अलावा सिविल इंजीनियरिंग तृतीय वर्ष से ऋषभ गुप्ता को, कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग द्वितीय वर्ष के वैभव कंसल को और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष के अविरल मिश्रा को संस्थान स्वर्ग पदक दिया गया। वहीं स्नातकोत्तर के 34, स्नातक 13 मेधावियों को स्वर्ण पदक दिया गया। 13 प्रायोजित स्वर्ण पदक भी मेधावियों को दिए गए।

स्वर्ण पदक पाने वाले स्नातकोत्तर के मेधावी

गरिमा गुलाटी, पुष्पेंद्र सिंह, संबल द्विवेदी, रत्नेश कुमार यादव, सलिल कुमार श्रीवास्तव, विक्टोरिया जे, हरि कांत त्रिपाठी, जाह्नवी यादव, अंकुश शिवहरे, अभिषेक सिंह, नवदीप माैर्या, निसार अख्तर, अविनाश गुप्ता, विवेक कुमार, तेजस्वनी छल्ला, अदिति सक्सेना, साैम्या रंजन कुंडू, पल्लवी रानी, विनय कुमार, विपुल पांडेय, चाहत बत्रा, राजू कुमार, द्वारिका नाथ मिश्रा, विकास कुमार, आलोक कुमार, अक्षय अर्जुन प्रधान, पराग गजानन वनडाले, पल्लवी पटेल, प्रतीक्षा, रीतेश राॅय, शाश्वत चंद्रा, श्रीयांश श्रीवास्तव, उमंग अग्रवाल, योगांशी देवगन को स्नातकोत्तर वर्ग में गोल्ड मेडल दिया गया।

MNNIT Convocation Ceremony: Om, Rishabh, Vaibhav and Aviral received institute gold medal.
एमएनएनआईटी के दीक्षांत समारोह में बोलते इन्फोसिस के सह संस्थापक एन नारायण मूर्ति। - फोटो : अमर उजाला।

स्वर्ण पदक पाने वाले स्नातक के मेधावी

गुनगुन अग्रवाल, मनीष कुमार, मयंक जैन, अनुभव राजपूत, अंजली द्विवेदी, कुशाग्र जैन, ओम विजय गुप्ता, विक्रांत सिंह, सिद्धार्थ अस्थाना को गोल्ड मेडल दिया गया।

प्रायोजित स्वर्ण पदक पाने वाले

माधव विद्याधर गोरे पदक अविनाश गुप्ता को, डाॅ. मलय राज मुखर्जी, प्रोफेसर धर्म प्रकाश गुप्ता मेमोरियल पदक ओम विजय गुप्ता को, डा. एसपी गुप्ता पदक अभिषेक सिंह को, सत्य प्रकाश सिंघल मेमोरियल, प्रभावती साही मेमोरियल और आईसीआई अल्ट्राटेक पदक मयंक जैन को, प्रोफेसर विनीता अग्रवाल पदक साैम्य रंजन कुंडू को, प्रोफेसर आरएन शाही पदक अंकुश शिवहरे को, प्रोफेसर सत्य शील पदक कुशाग्र जैन को, भगवती प्रसाद मेहरोत्रा मेमोरियल पदक मनीष कुमार को, डा. रामजी सहाय एवं विजय प्रभा देवी मेमोरियल पदक विष्णु ओम राजेंद्र भाई को और स्वर्गीय ब्रिगेडियर अरविंद अग्रवाल मेमोरियल स्वर्ण पदक तुषार केसरवानी को दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed