{"_id":"5fd52689e0f51c3c2b20db5a","slug":"mnnit-claims-investigation-of-corona-infection-in-30-seconds","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएनएनआईटी का दावा, 30 सेकेंड में कोरोना संक्रमण की जांच ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएनएनआईटी का दावा, 30 सेकेंड में कोरोना संक्रमण की जांच
Sun, 13 Dec 2020 01:52 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 13 Dec 2020 01:52 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news : Covid - 19
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के वैज्ञानिकों ने एक्स-रे के जरिए 30 सेकेंड में कोरोना संक्रमण का पता लगाने का दावा किया है। साथ ही विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) से वित्तीय सहायता मांगी है। जिससे जांच के लिए मशीनें तैयार कर की जा सके।
एमएनएनआईटी के निदेशक प्रो. राजीव त्रिपाठी ने बताया कि मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. मुकुल शुक्ला के नेतृत्व में हमारे वैज्ञानिकों ने यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। डिजिटल एक्स-रे एवं आर्टिफिशिल इंटेलीजेंस (एआई) के जरिए मात्र 30 सेकेंड में पता लगाया जा सकता है कि कोई व्यक्ति कोविड-19 से संक्रमित है या नहीं। इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने के लिए संस्थान की ओर से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग से वित्तीय सहायता मांगी गई है। डीएसटी की मदद से जांच के लिए मशीन तैयार की जाएगी, जिसको ग्रामीण इलाकों में ले जाकर कोविड-19 संक्रमण की जांच करने में आसानी होगी।

एलेंजर कंपनी की मदद से तैयार होगी नई एक्स-रे मशीन
एमएनएनआईटी के निदेशक प्रो. राजीव त्रिपाठी ने बताया कि हमारे वैज्ञानिकों के काम को एलेंजर कंपनी ने मान्यता भी दे दी है। जल्द ही संस्थान के वैज्ञानिकों की सलाह पर सामान्य एक्स-रे मशीन में जरूरी बदलाव कर जांच का काम नए सिरे से शुरू किया जा सकेगा। प्रोजेक्ट हेड मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. मुकुल शुक्ल ने बताया कि कोरोना संक्रमण की एक्स-रे जांच आर्टिफिसियल इंटेलीजेंस के माध्यम से होगी। इसके लिए चीन, इटली और भारत में कोरोना संक्रमितों की एक्स-रे जांच की फिल्में आर्टिफिसियल इंटेलीजेंस की मदद से स्कैनर पर देखी गई हैं। बारीकी से इसका अध्ययन किया गया है कि संक्रमित व्यक्ति की एक्स-रे फिल्म पर किस प्रकार के स्पॉट मिले हैं।
विज्ञापन