फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   MLC sent letter to CM for blocking direct recruitment

सीधी भर्ती पर रोक के लिए एमएलसी ने सीएम को भेजा पत्र

Tue, 22 Aug 2017 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 22 Aug 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
MLC sent letter to CM for blocking direct recruitment
पीसीएस प्री का रिजल्ट
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की भर्तियों की सीबीआई जांच की मांग पर लेकर हुए आंदोलन में प्रतियोगियों की अगुवाई करने वाले एलएमसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने आयोग की ओर से की जा रही सीधी भर्ती के खिलाफ भी मोर्चा खोल दिया है। हालांकि प्रतियोगी सीएम को पहले ही पत्र भेजकर मांग कर चुके हैं कि सीधी भर्तियां खत्म की जाएं और नियुक्तियां सिर्फ लिखित परीक्षा के माध्यम से हों। अब एमएलसी ने भी सीएम को पत्र भेजकर सीधी भर्ती खत्म किए जाने की मांग दोहराई है और कहा कि इससे केवल भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन


एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने सीएम को पत्र भेजकर कहा है कि एक तरफ प्रधानमंत्री भर्तियां में भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए साक्षात्कार को खत्म कर दिया है। वहीं, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग तमाम पदों पर केवल इंटरव्यू के माध्यम से सीधी भर्ती कराने पर आमादा है। इसके लिए आयोग ने साक्षात्कार का कार्यक्रम भी जारी कर दिया है, जिसके अनुसार प्रवक्ता हिंदी, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, इसकी इकाइयों और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के 76 पदों के लिए इंटरव्यू चार, पांच, छह, सात एवं आठ सितंबर को आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा प्रवक्ता संगीत (गायन) उच्च शिक्षा विभाग के तीन पदों के लिए इंटरव्यू चार सितंबर, प्रवक्ता भौतिकी (उच्च शिक्षा विभाग) के 10 पदों के लिए इंटरव्यू पांच, छह एवं सात सितंबर और उपक्रीड़ाधिकारी के एक पद के लिए इंटरव्यू आठ सितंबर को होगा। एमएलसी ने सीएम को भेजे पत्र के जरिये मांग की है कि सीधी भर्ती के लिए साक्षात्कार पर तत्काल रोक लगाई और केवल लिखित परीक्षा के आधार पर भर्ती सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed