{"_id":"624890bf64a20226b814a83d","slug":"mlc-elections-10-candidates-did-not-submit-the-details-of-election-expenses-allahabad-news-ald3300667200","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी चुनाव : 10 प्रत्याशियों ने नहीं जमा किया चुनावी खर्च का ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी चुनाव : 10 प्रत्याशियों ने नहीं जमा किया चुनावी खर्च का ब्योरा
विज्ञापन
10 प्रत्याशियों ने नहीं जमा किया चुनावी खर्च का ब्योरा
0 नौ तक जमा करना है विवरण, अफसरों-प्रत्याशियों की बैठक कल
प्रयागराज। विधानसभा चुनाव में दावेदारी करने वाले 10 प्रत्याशियों ने अभी तक एक भी बार खर्च का ब्योरा जमा नहीं किया है। ऐसे में इनके दोबारा चुनाव लड़ने पर रोक लगाई जा सकती है। प्रतापपुर एवं कोरांव में ऐसे उम्मीदवारों की संख्या अधिक है। इस बाबत नोटिस जारी कर उनसे नौ अप्रैल तक खर्च का विवरण जमा करने के लिए कहा गया है।
इन 10 उम्मीदवारों के अलावा अन्य से भी नौ अप्रैल तक खर्च का फाइनल ब्योरा जमा करने के लिए कहा गया है। आयोग के निर्देशानुसार नामांकन से मतदान के बीच हर प्रत्याशी को तीन बार खर्च का ब्योरा जमा करना होता है। इसी क्रम में मतगणना की प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक महीने के भीतर अंतिम फाइनल ब्योरा जमा करना होता है। इस लिहाज से नौ अप्रैल आखिरी तारीख है। इसके विपरीत अभी तक गिनती के प्रत्याशियों ने अंतिम विवरण प्रस्तुत किया है। कई विजेता तथा प्रमुख दलों के प्रत्याशियों ने भी ब्योरा जमा नहीं किया है। इस बाबत प्रत्याशियों को पत्र भेजा गया है। साथ ही चार अप्रैल को अफसरों तथा प्रत्याशियों की वर्चुअल बैठक बुलाई गई है। ब्यूरो
000
एमएलसी चुनाव में सहायक के लिए आवेदन पांच तक
प्रयागराज। इलाहाबाद स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के लिए नौ अप्रैल को मतदान होगा। निरक्षर, नेत्रहीन, तथा अशक्त मतदाताओं को सहायक उपलब्ध कराए जाएंगे। ऐसे मतदाताओं से सहायक के लिए पांच अप्रैल तक आवेदन मांगे गए हैं।