फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   MLC election: Three including Dr. KP of BJP filed nomination, there was a ruckus at the Collectorate

एमएलसी चुनाव : भाजपा के डॉ. केपी समेत तीन ने किया नामांकन, कलेक्ट्रेट पर रही गहमागहमी

Mon, 21 Mar 2022 11:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 21 Mar 2022 11:29 PM IST
सार

एमएलसी चुनाव के लिए सपा के वासुदेव यादव तथा अखिल भारतीय प्रधान संगठन के मंडल प्रभारी कमल कुमार मिश्रा पहले ही नामांकन कर चुके हैं। इसी क्रम में सोमवार को तीन लोगों ने नामांकन किया।

विज्ञापन
MLC election: Three including Dr. KP of BJP filed nomination, there was a ruckus at the Collectorate
Prayagraj News : इलाहाबाद स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से अपना पर्चा दाखिल करते डॉ. केपी श्रीवास्तव। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

इलाहाबाद प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र (प्रयागराज और कौशाम्बी-एमएलसी) के चुनाव में आखिरी दिन सोमवार को भाजपा के डॉ. केपी श्रीवास्तव ने नामांकन किया। इनके अलावा निर्दलीय अभिषेक मिश्रा एवं धरम राज ने नामांकन किया। इस तरह से अब कुल पांच लोग मैदान में आ गए हैं। हालांकि, प्रत्याशियों की अंतिम सूची नामांकन पत्रों की जांच तथा नाम वापसी के बाद जारी होगी।

विज्ञापन




एमएलसी चुनाव के लिए सपा के वासुदेव यादव तथा अखिल भारतीय प्रधान संगठन के मंडल प्रभारी कमल कुमार मिश्रा पहले ही नामांकन कर चुके हैं। इसी क्रम में सोमवार को तीन लोगों ने नामांकन किया। भाजपा के डॉ.केपी श्रीवास्तव के नामांकन के दौरान प्रस्तावकों के अलावा कई अन्य नेता भी कलक्ट्रेट परिसर में पहुंचे।
विज्ञापन




इस दौरान काफी गहमागहमी का माहौल रहा। अब मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। बृहस्पतिवार को नाम वापस लिए जा सकेंगे। यदि सभी के नामांकन वैध पाए गए तथा उन्होंने नाम वापस नहीं लिए तो कुल पांच प्रत्याशी मैदान में होंगे। डीएम संजय कुमार खत्री का कहना है कि नामांकन की प्रक्रिया शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

MLC election: Three including Dr. KP of BJP filed nomination, there was a ruckus at the Collectorate
Prayagraj News : इलाहाबाद स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से अपना पर्चा दाखिल करते डॉ. केपी श्रीवास्तव। - फोटो : प्रयागराज

एमएलसी चुनाव में भाजपा ने भरा जीत का जोश 

एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ. केपी श्रीवास्तव के नामांकन के पूर्व जिला पंचायत सभागार में पार्टी पदाधिकारियों एवं नेताओं की बैठक हुई। जिला पंचायत सभागार में हुई बैठक में भाजपाइयों ने एमएलसी चुनाव में जीत का जोश भरा। कहा गया कि विधानसभा चुनाव की तर्ज पर स्थानीय प्राधिकरण विधान परिषद के चुनाव में भी भाजपा प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित है। 



भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने बैठक में कहा कि चुनाव के पूर्व भारतीय जनता पार्टी की योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की जनता और उत्तर प्रदेश के विकास के लिए जो संकल्प लिया था, उस संकल्प को पूरा करने के लिए विधान परिषद में भी हमें मजबूती चाहिए। इसके लिए स्थानीय  प्राधिकरण विधान परिषद द्विवार्षिक के चुनाव में  पार्टी के सभी विधान परिषद के प्रत्याशियों को जिता कर सदन में भेजना होगा।



इस अवसर पर मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी, विधायक राजमणि कोल, हर्षवर्धन बाजपेयी, पीयूष रंजन निषाद, गुरु प्रसाद मौर्य, प्रवीण पटेल आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। बैठक का संचालन भाजपा नेता अमरनाथ यादव ने किया। इस दौरान गणेश केसरवानी, विभवनाथ भारती, अनीता त्रिपाठी, दीपक पटेल, सुबोध सिंह, अवधेश चंद्र गुप्ता, सुशील मिश्र, शशि वार्ष्णेय, दिलीप चतुर्वेदी, राजेश केसरवानी आदि की मौजूदगी रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed