फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   MLC election: BJP bets on former Mayor Dr. KP Srivastava from Allahabad seat

एमएलसी चुनाव : भाजपा ने इलाहाबाद सीट से पूर्व मेयर डॉ. केपी श्रीवास्तव पर लगाया दांव, सोमवार को दाखिल करेंगे नामांकन पत्र

Sat, 19 Mar 2022 08:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 19 Mar 2022 08:53 PM IST
सार

केपी ट्रस्ट के अध्यक्ष रह चुके डॉ. केपी श्रीवास्तव पिछले कई वर्ष से भाजपा में ही हैं। हालांकि भाजपा में शामिल होने के पूर्व वह समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी में भी रह चुके हैं। बसपा के टिकट पर डॉ. केपी श्रीवास्तव ने इलाहाबाद संसदीय सीट से 1998 में लोकसभा चुनाव भी लड़ा था।

विज्ञापन
MLC election: BJP bets on former Mayor Dr. KP Srivastava from Allahabad seat
Prayagraj News : डॉ. केपी श्रीवास्तव, भाजपा प्रत्याशी एमएलसी। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

यूपी एमएलसी चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने प्रयागराज से कायस्थ चेहरे के रूप में डॉ. केपी श्रीवास्तव पर अपना दांव लगाया है। पार्टी द्वारा शनिवार को जारी की गई 30 प्रत्याशियों की सूची में प्रयागराज के मेयर रहे डॉ. केपी श्रीवास्तव को प्रत्याशी बनाया गया है। वर्तमान में वह पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य भी हैं। 

विज्ञापन




केपी ट्रस्ट के अध्यक्ष रह चुके डॉ. केपी श्रीवास्तव पिछले कई वर्ष से भाजपा में ही हैं। हालांकि भाजपा में शामिल होने के पूर्व वह समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी में भी रह चुके हैं। बसपा के टिकट पर डॉ. केपी श्रीवास्तव ने इलाहाबाद संसदीय सीट से 1998 में लोकसभा चुनाव भी लड़ा था। उस चुनाव में उन्हें तीसरा स्थान मिला था। इसके अलावा 2007 में हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने सपा के टिकट पर इलाहाबाद उत्तरी विधानसभा से ताल ठोकी थी। उस चुनाव में वह चौथे स्थान पर थे।
विज्ञापन




उन्हें प्रत्याशी बनाए जाने की सूचना मिलने के बाद तमाम भाजपा पदाधिकारी एवं उनके घर पहुंच गए। इस दौरान भाजपाइयों ने अबीर-गुलाल उड़ाने के साथ डॉ. केपी श्रीवास्तव को बधाई भी दी। उधर डॉ. केपी को प्रत्याशी बनाए जाने के  बाद एमएलसी चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है। इस चुनाव में  सपा प्रत्याशी बासुदेव यादव से उनका सीधा मुकाबला माना जा रहा है। पिछले एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रईश शुक्ला (अब सपा) को बासुदेव यादव के हाथों शिकस्त मिली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन




पत्नी डॉ. रेखा श्रीवास्तव भी हैं चिकित्सक
डॉ. केपी श्रीवास्तव और उनकी पत्नी डॉ. रेखा श्रीवास्तव पेशे से चिकित्सक ही हैं। यहां उनका महात्मा गांधी मार्ग पर 50 बेड का एक अस्पताल भी है। डॉ. केपी ही अस्पताल के प्रबंध निदेशक हैं। इसके अलावा वह जेपीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के चेयरमैन भी हैं। 

कायस्थ महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का भी है दायित्व
डॉ. केपी श्रीवास्तव वर्ष 1993 में केपी ट्रस्ट के अध्यक्ष चुने गए। वहां उनका कार्यकाल 1998 तक रहा। इसके बाद उन्होंने मेयर का चुनाव वर्ष 2000 में लड़ा। यहां 2005 तक वह मेयर के पद पर रहे। वह अखिल भारतीय महापौर परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का भी दायित्व संभाल चुके हैं। वर्तमान में वह कायस्थ महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर तैनात है। 



भाजपा में भी संभाल चुके हैं तमाम दायित्व 
भाजपा प्रबुुद्ध वर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष होने के साथ डॉ. केपी श्रीवास्तव ने पश्चिम बंगाल के चुनाव प्रचार में पार्टी की ओर से एक माह प्रवास किया। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा से भी वह जुड़ाव रखते हैं। वर्ष 2017 में विधानसभा, 2019 में लोकसभा और उसके बाद 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने टिकट का प्रयास किया था, हालांकि उन्हें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से आश्वासन मिला था कि उनका ध्यान रखा जाएगा। 

 डा. केपी कल करेंगे नामांकन, उनके आवास पर लग मोदी-योगी के समर्थन में लगे नारे

भाजपा द्वारा स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची में डा. केपी श्रीवास्तव का नाम देखने के बाद तमाम भाजपाई होली खेलते हुए ही दोपहर में उनके आवास पर पहुंच गए। इलाहाबाद कौशांबी स्थानीय प्राधिकरण के लिए उन्हें प्रत्याशी बनाए जाने के बाद  डा. केपी को उन नेताओं ने भी बधाई दी जो एमएलसी टिकट की लाइन में लगे हुए थे। डा. केपी ने बताया कि वह सोमवार को अपना नामांकन करेंगे।


भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा भाजपा ने एमएलसी चुनाव के लिए सुयोग्य उम्मीदवार के नाम की घोषणा है। उन्होंने डा. केपी को टिकट मिलने की बधाई देने के साथ जीत की शुभकामनाएं दी। बधाई देने वालों  में भाजपा प्रदेश महामंत्री डा. कीर्तिका अग्रवाल, पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुबोध सिंह, विक्रमाजीत सिंह भदौरिया, पार्षद पवन श्रीवास्तव, विवेक अग्रवाल, राजेश केसरवानी, आनंद श्रीवास्तव आदि ने उन्हें बधाई दी।


इसके अलावा एमएलसी टिकट के दावेदारों में शामिल पूर्व विधायक दीपक पटेल, सुशील मिश्र, अवधेश चंद्र गुप्ता, अशोक सिंह आदि ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी। वहीं दूसरी ओर कई कार्यकर्ताओं ने डा. केपी का माल्यार्पण भी किया। इस दौरान सांसद केशरी देवी पटेल, डा. रीता बहुगुणा जोशी ने भी उन्हें बधाई दी। इस दौरान डा. केपी के  आवास पर पीएम मोदी, सीएम योगी के समर्थन में नारे भी लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed