फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   MLA Pooja Pal expelled from Samajwadi Party, SP chief took action on charges of indiscipline

UP : चायल विधायक पूजा पाल समाजवादी पार्टी से निष्कासित, अनुशासनहीनता के आरोप में सपा मुखिया ने की कार्रवाई

Thu, 14 Aug 2025 05:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 14 Aug 2025 05:21 PM IST
सार

कौशाम्बी के चायल सीट से समाजवादी पार्टी की विधायक पूजा पाल को सपा ने पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। अनुशासनहीनता के आरोप में उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने यह कार्रवाई की है।

विज्ञापन
MLA Pooja Pal expelled from Samajwadi Party, SP chief took action on charges of indiscipline
पूजा पाल। विधायक - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कौशाम्बी के चायल सीट से समाजवादी पार्टी की विधायक पूजा पाल को सपा ने पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। अनुशासनहीनता के आरोप में उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने यह कार्रवाई की है। पूजा पाल को 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने कौशाम्बी की चायल सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने भाजप-अपनादल एस के प्रत्याशी नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल को पराजित किया था। 

विज्ञापन


उमेश पाल की हत्या के बाद बदल गया था पूजा का रुख

प्रयागराज में 24 फरवरी 2023 को राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद अतीक गैंग पर हुई ताबड़तोड़ कार्रवाई और माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की पुलिस कस्टडी में हत्या और बेटे असद अहमद समेत कई शूटरों और करीबियों की पुलिस एनकाउंटर में मौत के बाद पूजा पाल का रुख बदल गया था और उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की थी। इसके बाद से ही वह सपा के निशाने पर आ गईं। मामला यहीं नहीं रुका। पूजा पाल ने राज्यसभा के चुनाव में भी पार्टी व्हिप का उल्लंघन कर भाजपा समर्थित प्रत्याशी को मतदान किया था।  

विज्ञापन

बसपा से शहर पश्चिमी से भी दो बार विधायक रह चुकी हैं पूजा पाल

पूजा पाल प्रयागराज की शहर पश्चिमी सीट से भी दो बार विधायक रह चुकी हैं। पूजा ने वर्ष 2007 और 2012 में बसपा के टिकट पर चुनाव जीता। इसके बाद 2022 में सपा के टिकट पर चायल विधानसभा सीट से विधायक चुनी गईं। विधानसभा में योगी सरकार की तारीफ करने पर सपा ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed