फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   MLA Mukhtar Ansari summoned for testimony

विधायक मुख्तार अंसारी गवाही के लिए तलब

Thu, 19 Dec 2019 12:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
MLA Mukhtar Ansari summoned for testimony
MLA Mukhtar Ansari summoned for testimony
प्रयागराज। स्पेशल कोर्ट एमपीएमएलए ने गाजीपुर के उसरी चट्टी हत्याकांड के वादी मुकदमा विधायक मुख्तार अंसारी को पंजाब के रोपड़ जिला जेल से गवाही के लिए तलब किया है। इस हत्याकांड में अभियुक्त एमएलसी बृजेश सिंह को बुधवार को वाराणसी जेल से ले आकर पेश किया गया। कोर्ट ने इसी मामले के गवाहों की सुरक्षा के लिए संबंधित पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखे जाने का निर्देश दिया है। प्रकरण की सुनवाई 20 जनवरी को होगी।
विज्ञापन

यह आदेश स्पेशल कोर्ट के जज डा0 बालमुकुंद ने एडीजीसी राजेश गुप्ता, लोक अभियोजक वीरेन्द्र सिंह गोपाल, श्यामघर द्विवेदी और बचाव पक्ष के अधिवक्ता प्रमोद सिंह नीरज को सुनकर दिया है। घटना 15 जुलाई 2001 की गाजीपुर के मोहम्मदाबाद कोतवाली के उसरी चटटी की है। मुकदमा वादी विधायक मुख्तार अंसारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

हत्याकांड में एमएलसी बृजेश सिंह अभियुक्त बनाए गए है। प्रकरण वादी की गवाही के लिए लंबित चल रहा है। अभियोजन की ओर से गवाह मुख्तार अंसारी को पंजाब के रोपड़ जिला जेल से तलब करने की अर्जी दी गई है। प्रकरण में गवाह सरफराज उर्फ मुन्नी आदि ने अपनी जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा प्रदान करने की अर्जी दी है। कोर्ट ने प्रकरण की सुनवाई के बाद मुख्तार अंसारी को नियत तारीख 20 जनवरी को तलब किया है और गवाहों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए संबंधित पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखे जाने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed