फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   MLA Dr. RK Patel said, will raise the issue of harassment of students in Allahabad University in the assembly

प्रयागराज : विधायक डॉ. आरके वर्मा ने कहा, विधानसभा में उठाएंगे इलाहाबाद विवि में छात्रों के उत्पीड़न का मुद्दा

Thu, 27 Jul 2023 05:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 27 Jul 2023 05:28 PM IST
सार

सपा मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश पर आज सपा का प्रतिनिधि मंडल जिसमें चार विधायक हैं, जेल में बंद छात्रनेता अजय से मिलने के लिए पहुंचा तो जेल प्रशासन ने नियमों का हवाला देकर मिलाने से इनकार कर दिया। साथ ही प्रतिनिधि मंडल और साथ में मौजूद सपा नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन
MLA Dr. RK Patel said, will raise the issue of harassment of students in Allahabad University in the assembly
पत्रकारों को संबोधित करते विधायक डॉ. आरके वर्मा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सपा विधायक डॉ. आरके वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार के इशारे पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों पर अन्याय और अत्याचार कर रहा है। छात्रसंघ की बहाली और फीस वृद्धि वापस लेने की मांग को लेकर 1090 दिनों से क्रमिक अनशन कर रहे छात्रनेता अजय यादव सम्राट को पुलिस ने फर्जी तरीके से छेड़खानी समेत अन्य मुकदमों में फंसाकर जेल में भेज दिया है।

विज्ञापन





विज्ञापन





चुन-चुनकर सपा से जुड़े छात्रों का उत्पीड़न किया जा रहा है। उनकी आवाज को दबाया जा रहा है। शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे छात्रों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। जिस बैरक में हत्या, बलात्कार, डकैती और गंभीर धाराओं में अपराधी बंद हैं उनके साथ छात्रों को रखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश पर आज सपा का प्रतिनिधि मंडल जिसमें चार विधायक हैं, जेल में बंद छात्रनेता अजय से मिलने के लिए पहुंचा तो जेल प्रशासन ने नियमों का हवाला देकर मिलाने से इनकार कर दिया। साथ ही प्रतिनिधि मंडल और साथ में मौजूद सपा नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। 

कहा कि कुलपति भाजपा के इशारे पर कार्य कर रही हैं। एबीवीपी के किसी भी छात्रनेता और कार्यकर्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। मुकदमा सिर्फ उन्हीं छात्रों पर हुआ है जो समाजवादी पार्टी के समर्थक है या सपा छात्रसभा के जुड़े हैं। जनहित को लेकर आंदोलन करने वालों पर मुकदमा दर्ज किया जाता है। इस मुद्दे को विधानसभा में उठाया जाएगा।  यह सरकार डरी हुई है। जो छात्र जनहित का मुद्दा उठाते हैं, उनके खिलाफ गुंडा एक्ट और गैंगस्टर की कार्रवाई की जाती है।

एमएलसी डॉ मान सिंह यादव ने कहा कि छात्र अहिंसात्मक तरीके से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन उनके आंदोलन को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। जो छात्र 1090 से अहिंसात्मक तरीके से आंदोलन कर रहा है क्या वह किसी महिला के साथ छेड़खानी करेगा। इस मौके पर विधायक विजमा यादव, संदीप पटेल, एमएलसी डॉ. मान सिंह यादव, विधायक हाकिम लाल बिंद, हेमंत सिंह टुन्नू, मनोज काका,  उदय प्रकाश यादव, आदिल हमजा आदि मौजूद रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed