{"_id":"69ff96c11f68f8926f06808d","slug":"misleading-information-about-pgt-exam-results-was-spread-from-rajasthan-allahabad-news-c-3-ald1020-881257-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: राजस्थान से फैलाई गई थी पीजीटी परीक्षा रिजल्ट की भ्रामक जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: राजस्थान से फैलाई गई थी पीजीटी परीक्षा रिजल्ट की भ्रामक जानकारी
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की पीजीटी परीक्षा-2022 से जुड़ी भ्रामक सूचना सोशल मीडिया पर फैलाने के मामले में साइबर पुलिस की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। पता चला कि जिस फेसबुक आईडी से गलत जानकारी पोस्ट की गई थी, उसका संचालन राजस्थान से किया जा रहा था।
पुलिस ने फेसबुक आईडी के माध्यम से आरोपी के रिकॉर्ड को खंगालने में जुट गई है। दावा किया गया है जल्द ही यूजर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, आईडी को भी ब्लॉक कराने की पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। 29 अप्रैल को फेसबुक आईडी गिरिजेश-कुमार-3998 से एक पोस्ट के माध्यम से पीजीटी-2022 परीक्षा की डेट शीट, संशोधित उत्तर कुंजी और 10 मई तक रिजल्ट जैसी भ्रामक जानकारी साझा की गई थी।
आयोग के उपसचिव की तहरीर पर फेसबुक यूजर के खिलाफ कर्नलगंज पुलिस ने छह मई को एफआईआर दर्ज की थी। मामले की जांच साइबर पुलिस कर रही थी। जांच में पता आईडी की डिटेल खंगाली गई तो मामले का खुलासा हो गया। बहरहाल, पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।