फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   miscreants who came from Bihar had robbed three lakh rupees from the advocate the fake number plate was placed on the bike

प्रयागराज : बिहार से आए बदमाशों अधिवक्ता से लूटे थे तीन लाख रुपये, बाइक पर लगा रखी थी फर्जी नंबर प्लेट

Wed, 03 Nov 2021 07:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 03 Nov 2021 07:58 PM IST
सार

अधिवक्ता से लूट की घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया हुआ है। बदमाशों ने बाइक पर ट्रक का नंबर प्लेट लगा रखा था। दूसरी बाइक पर भी नंबर फर्जी था। यह नंबर शहर के एक व्यक्ति की बाइक की है जो काफी समय पहले चोरी हो गई थी। पुलिस ने उस होटल से भी ब्यौरा इकट्ठा कर लिया है, जहां पर यह बदमाश ठहरे थे। 

विज्ञापन
miscreants who came from Bihar had robbed three lakh rupees from the advocate the fake number plate was placed on the bike
क्राइम

विस्तार

मम्फोर्डगंज में अधिवक्ता प्रशांत द्विवेदी (30) से दिनदहाड़े तीन लाख रुपये की लूट बिहार से आए बदमाशों ने की थी। वारदात में कुल चार बदमाश शामिल थे जो एक दिन पहले ही शहर में आकर शाहगंज स्थित होटल में रुके और अगले दिन वारदात को अंजाम दिलाकर निकल भागे। पुलिस का कहना है कि बदमाशों को चिह्नित कर लिया गया है और अब उनकी तलाश में टीमें लगाई गई हैं।  
विज्ञापन


मूल रूप से थरवई स्थित जयंतीपुर निवासी अधिवक्ता से एक नवंबर को उस वक्त लूट हुई थी, जब वह बाइक से घर लौट रहे थे। घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज के जरिए पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो अहम बातें सामने आईं। पता चला कि वारदात में कुल चार बदमाश शामिल थे जो दो अलग-अलग बाइकों पर सवार थे। वारदात के वक्त यह आगे-पीछे चल रहे थे।
विज्ञापन


इसके बाद सभी बाइक से रोडवेज बस अडडे के पास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपने एक साथी को रुपयों भरा बैग देकर लखनऊ जाने वाली बस में बैठा दिया। जबकि अन्य तीनों शाहगंज स्थित गुरुकृपा होटल में पहुंचे जहां वह एक दिन पहले ही आकर ठहरे थे। यहां से उन्होंने अपना सामान लिया और फिर बाइक से ही भाग निकले। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बदमाशों को चिह्नित कर लिया गया है। उनकी तलाश में टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक पर लगा रखी थी फर्जी नंबर प्लेट
एसपी सिटी ने बताया कि जांच पड़ताल में यह बात भी सामने आई है कि बदमाशों ने वारदात से पहले बाइक का नंबर भी बदल दिया था। एक बाइक पर ट्रक का नंबर लिखा हुआ था जबकि दूसरी बाइक पर धूमनगंज में रहने वाले व्यक्ति की बाइक की नंबर प्लेट लगी थी। इस व्यक्ति से संपर्क करने पर पता चला कि यह बाइक चोरी हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed